फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: तख्त पटना साहिब कमेटी ने गुरु तेग बहादुर जी की शहीदी शताब्दी पर जारी किया चांदी का सिक्का

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। तख्त श्री पटना साहिब प्रबंंधक कमेटी के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही ने बताया कि तख्त पटना साहिब कमेटी ने गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी शताब्दी को समर्पित होकर चांदी का सिक्का जारी किया है। इस पर गुरु जी का चित्र अंकित है। संगत दो हजार रुपये देकर इसे प्राप्त कर सकती है। उन्होंने बताया कि जागृति यात्रा में पालकी साहिब में सिक्का रखे गए हैं संगत ले सकती है।
विज्ञापन

सोही ने बताया कि शहीदी जागृति यात्रा का हर धर्म एवं जाति के लोगों की ओर से स्वागत किया जा रहा है। खड़कपुर में जहां सनातन धर्म मंदिर के की ओर से यात्रा का स्वागत हुआ वहीं मुस्लिम भाईचारा के लोगों ने भी आगे आकर यात्रा का स्वागत किया और संगत के लिए लंगर का प्रबंध भी किया। उन्होंने बताया कि तख्त पटना साहिब कमेटी के महासचिव इंद्रजीत सिंह, प्रवक्ता हरपाल सिंह जोहल, मैनेजर हरजीत सिंह, नारायण सिंह यात्रा के साथ चलते हुए संगत का मार्गदर्शन कर रहे हैं। वहीं रागी हरजीत सिंह, कथा वाचक सतनाम सिंह के की ओर से दीवान लगाए जा रहे हैं। तख्त साहिब के एडिशनल हेड ग्रंथी ज्ञानी दलीप सिंह के द्वारा पालकी साहिब में सेवा निभाई जा रही है। सोही ने बताया कि जागृति यात्रा को लेकर संगत में खास ही उत्साह है और जहां से भी यात्रा गुजर रही है हर कोई यात्रा में हाजिरी भरते हुए अपने अंदाज में स्वागत करते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने यात्रा के सफल आयोजन के लिए तख्त पटना साहिब कमेटी की समूची टीम और संगत का भी आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें