फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिखारियों पर भारी पड़ेगी लोगों की ये मुहिम

Mon, 18 Nov 2013 10:57 AM IST
सुशील राज
विज्ञापन
विज्ञापन
तेजी से बढ़ती भिखारियों की संख्या को देखते हुए कई संगठन मिल कर शहर में ‘भीख मत दो अभियान’ शुरू करने वाले हैं। इनमें रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन और व्यापारिक संगठन भी शामिल हैं।
विज्ञापन


व्यापार मंडल के अध्यक्ष चरणजीव सिंह का कहना है कि पूरे मार्केट की एसोसिएशनों को जल्द ही भिखारियों को भीख न देने का  सरकुलर भेज दिया जाएगा।

व्यापारी भीख न देकर ऐसे लोगों को अपनी दुकान में नौकरी दें तो यह अच्छा उदाहरण होगा। फासवेक के अध्यक्ष पीसी सांघी के अनुसार इस समय लाइटों पर भिखारी चालकों को खूब परेशान कर रहे हैं। जब शहरवासी भीख देना ही बंद कर देंगे तो अपने आप ही भिखारी शहर से कम हो जाएंगे।

दूसरी ओर पुलिस अधिकारियों के अनुसार चंडीगढ़ में हरियाणा का बैगर एक्ट लागू था। इसे हरियाणा सरकार ने ही खारिज कर दिया। ऐसी स्थिति में अब चंडीगढ़ पुलिस भी भिखारियों पर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं कर सकती।
विज्ञापन


एसएसपी नौनिहाल सिंह के अनुसार हरियाणा द्वारा खारिज करने के बाद चंडीगढ़ से भी बैगर एक्ट समाप्त हो गया है। अब कानूनी राय ली जा रही है कि किस तरह से भिखारियों पर लगाम लगाई जाए। जल्द ही कोई न कोई हल निकाल लिया जाएगा।

सेक्टर-23 सी की बूथ मार्केट में हमेशा भिखारियों का दल डेरा डाले रहता है। सभी दुकानदारों से कह दिया गया है कि वे भिखारियों को भीख न दें और ग्राहकों को भी इसके लिए जागरूक किया जा रहा है। जो युवक-युवतियां भीख मांगती हैं उन्हें भीख न देकर रोजगार देने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें