फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एक फोन कॉल करें, दूर होगी सारी समस्याएं

Wed, 04 Dec 2013 02:13 PM IST
अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के लोगों की सड़क, बिजली, पानी व सीवरेज संबंधी सारी समस्याएं अब एक फोन घुमाने से दूर हो जाएगी।
विज्ञापन


यह संभव होने जा रहे रहा नगर निगम की मैजिक हेल्पलाइन व शिकायत निवारण सेल शुरू होने से। इसका शुभारंभ बुधवार नगर निगम भवन में स्थानीय निकाय मंत्री अनिल जोशी करेंगे।

जानकारी के मुताबिक निगम ने एक टोल फ्री नंबर तैयार किया है। इस पर किसी भी विभाग से संबंधित शिकायत भेजी जा सकती है।

शिकायत आने के बाद इसे संबंधित विभाग को भेज दिया जाएगा। नगर निगम के कमिश्नर खुद इस नंबर से आने वाली शिकायतों पर नजर रखेंगे।

हेल्पलाइन के जरिए आने वाली समस्याओं को तय समय में दूर किया जाएगा। साथ ही लोगों से फीड बैक भी हासिल किया जाएगा।

ऑफिस टाइम में कभी भी नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। इस नंबर से उन लोगों को सबसे ज्यादा फायदा होगा। जो कि नगर निगम या फिर विभिन्न दफ्तरों के चक्कर नहीं लगा सकते हैं।
विज्ञापन


पंजाब का मोहाली पहला शहर है। जो कि पूरी तरह प्लानिंग से बना हुआ है। लेकिन यहां विकास कार्यों की जिम्मेदारी किसी एक विभाग के पास नहीं है।

बल्कि विभिन्न विभागों के पास है। जिससे लोगों को समस्या आने पर काफी परेशानी उठानी पड़ती थी। फिर नगर निगम के कमिश्नर ने हेल्पलाइन बनाने की दिशा में काम शुरू कराया था।
विज्ञापन


अमर उजाला द्वारा भी 18 अक्तूबर के अंक में नगर निगम लांच करेगा मैजिक हेल्पलाइन शीर्षक से खबर छापी गई थी। इसमें बताया गया था कि निगम ने हेल्पलाइन नंबर शुरू करने की दिशा में काम शुरू कर दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें