सीटीयू के बस कंडक्टर सुच्चा सिंह ने बस यात्री को उसका मोबाइल लौटाकर ईमानदारी की मिसाल पेश की है। यह फोन मंडी निवासी राहुल सिंह का था।
मनाली से बस से चंडीगढ़ लौटते समय उसका मोबाइल बस में रह गया था। मंगलवार को यात्री का रिश्तेदार सीटीयू वर्कशाप में पहुंचा और कंडक्टर ने उसे मोबाइल वापस कर दिया।
कंडक्टर सुच्चा सिंह ने बताया कि चंडीगढ़ लौटते समय उन्हें मोबाइल मिला। मोबाइल डेड हो चुका था। घर आकर उन्होंने चार्ज किया।
चार्ज होते ही फोन आना शुरू हो गए। पहला फोन मंडी से राहुल सिंह का आया। उन्होंने कहा यह मोबाइल उनका है और कहीं गिर गया था।
सुच्चा सिंह ने उन्हें बताया कि यह मोबाइल उन्हें बस पर मिला था और वे उसे लौटाना चाहते हैं। राहुल ने चंडीगढ़ में रहने वाले अपने रिश्तेदार परमजीत को फोन कर सीटीयू की वर्कशॉप में भेज दिया।
मोबाइल मिलने पर परमजीत ने सुच्चा सिंह की तारीफ की।