फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर रात तक बजाया डीजे तो पुलिस ने किया होटल मैनेजर पर केस

Wed, 28 Dec 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
DJ
विज्ञापन
देर रात तक डीजे बजाने और बिना आईडी प्रूफ के लोगों को होटल में ठहराने के मामले में सेक्टर-36 थाना पुलिस ने सेक्टर-35 के एक होटल के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन

 
पुलिस ने होटल मैनेजर के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। साथ ही होटल के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी कब्जे में ले ली है। 

सेक्टर-36 थाने के एसएचओ नसीब सिंह के अनुसार सोमवार रात दो बजे के बाद पुलिस टीम एरिया में पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान सेक्टर-35 के एक होटल में डीजे की आवाज सुनाई दी। 
विज्ञापन

होटल ने कई लोगों को बिना आईडी प्रूफ के दिए कमरे

पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिसकर्मी होटल में पहुंचे तो रेस्त्रां में डीजे चल रहा था और युवा वहां डांस कर रहे थे। इस पर पुलिस ने पहले डीजे बंद करवाया और फिर होटल का रिकार्ड चेक किया। यहां कुछ युवक बिना आईडी प्रूफ दिए होटल में ठहरे हुए थे।

इस पर मामले की जानकारी थाने में दी गई। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर जाकर जांच की तो पाया कि होटल ने प्रशासन स्तर पर तक कई नियमों की अवहेलना की हुई थी। 

इस पर पुलिस ने होटल मैनेजर थॉमस पर संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर दिया।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें