देर रात तक डीजे बजाने और बिना आईडी प्रूफ के लोगों को होटल में ठहराने के मामले में सेक्टर-36 थाना पुलिस ने सेक्टर-35 के एक होटल के खिलाफ कार्रवाई की है।
पुलिस ने होटल मैनेजर के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। साथ ही होटल के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी कब्जे में ले ली है।
सेक्टर-36 थाने के एसएचओ नसीब सिंह के अनुसार सोमवार रात दो बजे के बाद पुलिस टीम एरिया में पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान सेक्टर-35 के एक होटल में डीजे की आवाज सुनाई दी।