फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर सजे बाजार: तोरन, झूमर और आर्टिफिशियल फूलों की खरीददारी से गुलजार हुई दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। त्योहारों की खुशबू हवा में घुल चुकी है। जैसे-जैसे दिवाली नजदीक आ रही है, शहर के बाजार रोशनी और रंगों से दमक उठे हैं। गलियों से लेकर मॉल तक हर जगह चमकदार सजावट और ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। हर कोई अपने घर को रोशनी, सौंदर्य और खुशियों से सजाने की तैयारी में जुटा हुआ है।
विज्ञापन

इस बार बाजारों में पारंपरिक और आधुनिक सजावट का सुंदर संगम देखने को मिल रहा है। तोरन और झूमर की खरीददारी ने इस सीजन में नया ट्रेंड बना दिया है। दुकानों में मिट्टी के दीये, खुशबूदार मोमबत्तियां, वंदनवार, रंगोली के स्टिकर, आर्टिफिशियल फूलों की माला और दीवारों के हैंगिंग्स ग्राहकों को खूब आकर्षित कर रहे हैं।

मोमबतियां भी कई साइज में लाइट के साथ उपलब्ध
सेक्टर 15 के दुकानदार अभिषेक ने बताया कि अब ग्राहक केवल सस्ते सामान नहीं, बल्कि क्वालिटी और डिजाइन दोनों चाहते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए हम इस बार इलेक्ट्रिक मोमबत्तियां लाए हैं, जो अलग-अलग साइज और रंगों में उपलब्ध है। इसके अलावा क्रिस्टल और मिरर झूमर भी खूब बिक रहे हैं। हमारे पास 30 से ज्यादा डिजाइन के तोरन हैं। कुछ मोतियों से सजे हुए हैं तो कुछ पर घंटियां और झिलमिलाती झालरें लगी हैं।
विज्ञापन


गोल्डन कलर का कॉम्बिनेशन ग्राहकों को भा रहा
दुकानदार सुनील ने बताया कि इस बार आर्टिफिशियल फूलों के तोरन और लटकन की खूब मांग है। यह 50 रुपए से लेकर 500 रुपए तक की रेंज में मिल रहे हैं। खासतौर पर गोल्डन कलर के तोरन, जिनमें मोतियों और छोटे घंटियों का मेल है, ग्राहकों को बेहद पसंद आ रहे हैं। लोग अब अपने घरों को थीम-बेस्ड डेकोरेशन देना चाहते हैं, कोई गोल्डन टच चाहता है, तो कोई मल्टीकलर कॉम्बिनेशन को चुन रहा है।


आर्टिफिशियल बुके, रिबन लाइट्स को भी पसंद कर रहे लोग
बाजारों में फ्लावर पॉट्स, आर्टिफिशियल बुके, रिबन लाइट्स और पेपर लैंटर्न्स की भी बिक्री जोरों पर है। दुकानदारों का कहना है कि इस बार ग्राहक अपने घरों की सजावट में नई स्टाइल और रचनात्मकता ला रहे हैं। लोग न सिर्फ पूजा स्थल बल्कि बालकनी, ड्राइंग रूम और मेन गेट को भी थीम के अनुसार सजा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें