फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब मामलाः मलेशिया में रह रही महिला, बिना टेस्ट के अमृतसर में बन गया लाइसेंस

Wed, 26 Dec 2018 05:14 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

ड्राइविंग लाइसेंस को लेकर एक अजीब मामला सामने आया है। जहां एक ओर लोग डीटीओ ऑफिस के चक्कर लगाकर भी लाइसेंस नहीं बनवा पाते हैं तो वहीं विभाग ने मलेशिया में रह रही एक महिला का ड्राइविंग लाइसेंस बना डाला। गजब की बात ये कि महिला का न कोई ड्राइविंग टेस्ट लिया गया और न ही पहले लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस  बनाने की जहमत उठाई गई। मामला पंजाब के अमृतसर का है।

विज्ञापन


डीटीओ की इस लापरवाही का खुलासा कांग्रेस पार्टी के लीगल सेल के प्रधान वकील वनीत महाजन ने किया है। उन्होंने पत्रकारों को बताया रुपल महाजन का ड्राइविंग लाइसेंस 8 सितंबर 2018 को डीटीओ दफ्तर से जारी किया गया है। रुपल महाजन अप्रैल 24 को मलेशिया चली गई थी। उन्होंने कहा जो महिला देश में नहीं है, उसका लाइसेंस कैसे बन गया।

उन्होंने आरोप लगाया की दफ्तर के अधिकारियों व एजेंटों की मिली भगत से लाइसेंस बना है। इस दफ्तर में धांधली हो रही है। इसकी जानकारी वह मुख्यमंत्री को देंगे। इस आरोप पर डीटीओ रजनीश ने कहा की प्रतिदिन 200 से अधिक लाइसेंस बनते हैं। हो सकता है कहीं चूक हो गई हो, इसका मतलब यह नहीं की दफ्तर में भ्रष्टाचार हो रहा है ।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें