फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत बंद में शामिल पंजाबी गायक सरबंस प्रतीक सिंह और सुख खरोड समेत चार को अंतरिम जमानत मिली

Fri, 11 Dec 2020 08:24 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

किसानों के समर्थन में सेक्टर-34 में आठ दिसंबर को भारत बंद के दौरान प्रदर्शन में शामिल रहे पंजाबी गायक सरबंस प्रतीक सिंह, सुख खरोड, मेहर सिंह और किरपाल सिंह को जिला अदालत ने अंतरिम जमानत दे दी है। अदालत ने चारों को 15 दिसंबर तक अंतरिम जमानत दी है।

विज्ञापन


चंडीगढ़ पुलिस ने भाजपा कार्यालय का घेराव करने के आरोप में गायक सरबंस प्रतीक सिंह और सुख खरोड समेत 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस मामले में शुक्रवार को जिला अदालत में सुनवाई हुई। 


जिला अदालत ने नियमित जमानत के लिए चंडीगढ़ पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। वकील विक्रम वोहरा ने अदालत में अपनी याचिका में तर्क देते हुए कहा कि एफआईआर में पुलिस ने इन पर भड़काऊ नारे लगाने के आरोप लगाए थे। पुलिस ने यह भी कहा था कि इनके हाथों में डंडे, भाले और हथियार भी थे, जोकि सच नहीं है। उनके मुवक्किलों से न तो किसी प्रकार की कोई बरामदगी हुई है और न ही किसी पुलिसकर्मी को कोई हानि पहुंची है। ये सभी शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। 
विज्ञापन


पुलिस ने किया था लाठीचार्ज
वकील ने कहा कि भारत बंद के दौरान लगभग 700 प्रदर्शनकारी सेक्टर-34 गुरुद्वारा के सामने किसानों के समर्थन में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। सेक्टर-33 स्थित भाजपा कार्यालय की ओर लोग शांतिपूर्ण मार्च निकाल रहे थे कि पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया, जिसमें कई लोग जख्मी हो गए। उसके बाद भी समर्थकों ने पुलिस को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने उन पर आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 186, 269 और 270 के तहत मामला दर्ज किया था। उन्होंने गिरफ्तारी के डर से जिला अदालत में अंतरिम जमानत याचिका दायर की थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें