सेक्टर-43 स्थित जिला अदालत में वकीलों के चैंबर्स के लिए जमा राशि के दुरुपयोग के मामले में आरोपियों के खिलाफ गृह सचिव और आईजी ने कोई मामला दर्ज नहीं किया।
इसके विरोध में आज जिला अदालत के वकील कामकाज ठप रखेंगे। यह फैसला शनिवार को जिला बार एसोसिएशन ने जनरल हाउस मीटिंग में सर्वसम्मति से लिया।
बार एसोसिएशन की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि जो भी वकील अदालती कामकाज में शामिल होगा, उस पर पांच हजार रुपये जुर्माना लगेगा।
एसोसिएशन के प्रधान अशोक चौहान ने कहा कि चैंबर्स कंस्ट्रक्शन को लेकर रखे गए पुराने ठेकेदार ने धोखे से चार करोड़ रुपये हड़प लिए थे।
उसके खिलाफ पुलिस ने कोई मामला दर्ज नहीं किया है। ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई के लिए कई बार गृह सचिव और आईजी से गुहार लगा चुके है। उन्होंने बताया कि पुलिस को ठेकदार के खिलाफ मामला दर्ज करना चाहिए।