जिला परिषद की बैठक के लिए सभी सदस्यों से विकास के एजेंडा मांगा गया है। जिला परिषद की बैठक 11 फरवरी को होगी। परिषद के सदस्य दर्शन सिंह ने बताया कि गांव के विकास के एजेंडा तैयार किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि गांव में विकास के काम के लिए कई बार सुझाव भेजे गए हैं। लेकिन काम तेजी से नहीं हो रहा है। उन्होंने बताया कि गांव में विधवा, हैंडिकैप्ड और वृद्धावस्था पेंशन के लिए शिविर लगाए जाएं।
श्मशान घाट तक जाने के लिए रास्ता ठीक किया जाए। गांव में टूटे स्टार्म वाटर पाइप लाइन ठीक कराने सहित गांव के अन्य अधूरे कार्यों पर चर्चा होगी।