फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Budget Session: राज्यपाल व CM मान के बीच दिखी दूरी, एक-दूसरे की तरफ देखा तक नहीं

Sat, 04 Mar 2023 12:48 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि प्रदेश के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित और मुख्यमंत्री भगवंत मान के बीच जारी 'शीत युद्ध' समाप्त होता नहीं दिख रहा है और यह राज्य के लिए अच्छा नहीं है। विधानसभा के बजट सत्र के उद्घाटन अवसर पर शुक्रवार को हुए घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए वड़िंग ने कहा कि राज्यपाल ने मुख्यमंत्री और उनकी सरकार के लिए अपनी भावनाओं को कहीं नहीं छिपाया। 
विज्ञापन
पंजाब विधानसभा बजट सत्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित के बीच जारी विवाद की झलक शुक्रवार को विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत के समय भी दिखाई दी। जिस गर्मजोशी के साथ हर साल बजट सत्र में राज्यपाल का स्वागत होता रहा है, उसके मुकाबले शुक्रवार को राज्यपाल का स्वागत कार्यक्रम बहुत ठंडा रहा। मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने एक-दूसरे से न सिर्फ दूरी बनाए रखी बल्कि परस्पर बातचीत करने से भी बचते रहे।

विज्ञापन


स्वागत की औपचारिकता के बाद, गार्ड ऑफ ऑनर के लिए साथ-साथ चलते हुए भी मुख्यमंत्री, गवर्नर से कुछ दूरी बनाकर चले और स्पीकर कुलतार सिंह संधवां के साथ बातचीत में मशगूल रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री और राज्यपाल दोनों ने एक-दूसरे से कोई बात नहीं की बल्कि एक-दूसरे की तरफ देखा तक नहीं। 

राज्यपाल ने इस मौके पर सलामी ली लेकिन गार्ड का निरीक्षण करने से इन्कार कर दिया और सीधे विधानसभा की ओर चल पड़े। इस समय भी माहौल अलग दिखाई दिया, जब मुख्यमंत्री जोकि अब तक सत्रों में राज्यपाल को साथ लेकर सदन में पहुंचते रहे हैं, शुक्रवार को राज्यपाल को पीछे छोड़ सदन में पहुंचे और अपनी सीट पर बैठ गए। राज्यपाल ने उनके बाद ही सदन में प्रवेश किया। हालांकि तब सदन के सभी सदस्यों के साथ मुख्यमंत्री ने भी खड़े होकर राज्यपाल का स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि राज्यपाल द्वारा मुख्यमंत्री से सरकार के विभिन्न कार्यों की बार-बार जानकारी मांगे जाने और राज्य सरकार के कई फैसलों को खारिज किए जाने से दोनों के बीच उपजा विवाद पिछले हफ्ते सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया, जब राज्यपाल ने मुख्यमंत्री द्वारा उन्हें लिखे गए एक पत्र को असांविधानिक और अपमानजनक करार देते हुए कानूनी राय लेने की बात कही और कानूनी राय लिए जाने तक विधानसभा का बजट सत्र बुलाने की अनुमति देने से इन्कार कर दिया। 

दोनों नेताओं के बीच पिछले साल से चल रही खींचतान जनवरी में उस समय तीखी हो गई जब राज्यपाल द्वारा कुछ मामलों की जानकारी मांगे जाने पर मुख्यमंत्री ने उन्हें पत्र लिखकर साफ कर दिया कि वह तीन करोड़ पंजाबियों के प्रति जवाबदेह हैं, न कि केंद्र द्वारा चुने गए किसी व्यक्ति (राज्यपाल) के। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल की नियुक्ति की वैधता और योग्यता पर भी सवाल उठाए थे।

मुख्यमंत्री-राज्यपाल में शीतयुद्ध पंजाब के लिए अच्छा नहीं: वड़िंग
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि प्रदेश के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित और मुख्यमंत्री भगवंत मान के बीच जारी 'शीत युद्ध' समाप्त होता नहीं दिख रहा है और यह राज्य के लिए अच्छा नहीं है। विधानसभा के बजट सत्र के उद्घाटन अवसर पर शुक्रवार को हुए घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए वड़िंग ने कहा कि राज्यपाल ने मुख्यमंत्री और उनकी सरकार के लिए अपनी भावनाओं को कहीं नहीं छिपाया। 

उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने जिस तरह आप सरकार पर कटाक्ष किया, उससे दोनों के बीच शीतयुद्ध और तेज होने की संभावना है, जैसा कि विधानसभा में शुक्रवार को कार्यवाही के दौरान संकेत मिले हैं। वड़िंग ने कहा कि ऐसे मामलों को दोनों को परस्पर सुलझा लेना चाहिए। अगर मुख्यमंत्री की फिर किसी मांग को राज्यपाल खारिज कर देते हैं तो पंजाब सरकार सुप्रीम कोर्ट जा सकती है।

पीसीसी अध्यक्ष ने कहा कि राज्यपाल द्वारा उठाए गए सवाल अब तक अनुत्तरित हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए कहा कि आपने राज्यपाल को फटकार लगाई होगी, जो गलत था लेकिन पंजाब के लोग, जिनके प्रति आप जवाबदेह होने का दावा करते हैं, अभी भी आपके जवाब का इंतजार कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें