पहले विदेश जाने पर यह दी थी सफाई
इससे पहले सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में गठित पुलिस की एसआईटी भी मनकीरत औलख से पूछताछ कर चुकी है। मानसा पुलिस ने कई अन्य नामी गायकों से भी पूछताछ की थी। उस समय मनकीरत औलख ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में साफ किया था कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या में उनकी कोई भूमिका नहीं है। विदेश में रह रही उनकी पत्नी गर्भवती थी। ऐसे वक्त में उनका पत्नी के साथ होना जरूरी था। इसी वजह से वह विदेश गए थे। इसके बाद वह अपने बच्चे के साथ वापस आ गए थे।
मनकीरत फेसबुक पर दे चुके सफाई, मिलती रही हैं धमकियां
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड को लेकर मनकीरत औलख पर भी सवाल उठते रहे हैं। करीब आठ महीने पहले औलख ने खुद फेसबुक पोस्ट पर इस मामले में सफाई दी थी। उन्होंने लिखा था कि भगवान जानता है कि मैं किसी मां से उसका बेटा छीनना तो दूर यह सब सोच भी नहीं सकता। मुझे भी एक साल से लगातार धमकियां मिल रही हैं। इसके बाद मनकीरत औलख का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने लॉरेंस को अपना भाई और यार बताया था।
औलख बोले- दुबई का शो रद्द
मनकीरत औलख ने देर रात सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने दुबई वालों से माफी मांगते हुए कहा है कि किसी तकनीकी कारण से वे दुबई नहीं जा सके। उनका वहां पर शो था। शो रद्द कर दिया गया है। एक-दो दिन में शो की नई तारीख की जानकारी देंगे।