फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरजीत सिंह को लेकर टकराव बढ़ा, कैप्टन खफा तो श्री अकाल तख्त साहिब से मिलेगा सम्मान

Sun, 16 Apr 2017 09:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
श्री अकाल तख्त साहिब से सज्जन को मिलेगा सम्मान
विज्ञापन
कनाडा के पहले सिख रक्षामंत्री हरजीत सिंह सज्जन को लेकर टकराव की स्थिति बनते दिख रही है। कैप्टन पूरे मामले में हरजीत सिंह का विरोध कर रहे हैं तो श्री अकाल तख्त साहिब से मिलेगा सम्मान करने जा रहा है। जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सज्जन से खालिस्तान पर अपना स्टैंड स्पष्ट करने को कहा है।
विज्ञापन


वहीं श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह ने हरजीत सिंह के पक्ष में बड़ा बयान देकर मामले में विवाद बढ़ने के संकेत दिए हैं। कहा है कि सिख कौम की सर्वोच्च अदालत श्री अकाल तख्त साहिब सज्जन को सम्मानित करेंगी, सज्जन ने सिख कौम का इतिहास बदला है। उन्हें भरपूर सम्मान मिलेगा। 

श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह कहते हैं कि कनाडा के रक्षामंत्री हरजीत सिंह सज्जन वास्तव में सज्जन हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह कुछ भी कहें, लेकिन श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से सज्जन का सम्मान किया जाएगा। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के प्रधान प्रोफेसर कृपाल सिंह बंडूगर सम्मान की तैयारियां कर रहे हैं।
विज्ञापन


सज्जन ने रक्षामंत्री बनकर सिख कौम का सिर दुनिया में ऊंचा कर दिया है। पंजाब की धरती का लाल अगर कनाडा में सबसे अहम पद पर आसीन हो तो ऐसा सिख इतिहास के लिए गर्व का विषय है। यदि हम ऐसे व्यक्ति को खालिस्तान समर्थक के नाम पर विवाद को तूल दें तो यह उसका अपमान होगा। हरजीत सिंह सज्जन पर सियासत कुछ भी हो, उनका सम्मान होना तय है।  
 
विज्ञापन

ये है टकराव की वजह

श्री अकाल तख्त साहिब से सज्जन को मिलेगा सम्मान
सज्जन पंजाब में होशियारपुर जिले के बुंबेली गांव के मूल निवासी हैं। 18 अप्रैल को दिल्ली पहुंचने के बाद सज्जन अगले दिन अमृतसर आएंगे। 20 अप्रैल को सुबह स्वर्ण मंदिर में माथा टेकेंगे। इस मौके पर एसजीपीसी के अध्यक्ष किरपाल सिंह बडूंगर उन्हें सम्मानित करेंगे।

21 अप्रैल को सज्जन का चंडीगढ़ आने का कार्यक्रम है, लेकिन कैप्टन ने उनसे मिलने से इनकार कर दिया है। बता दें कि कनाडा की टूडो सरकार में पंजाबी मूल के चार मंत्री हैं। कैप्टन ने कहा है, ‘सज्जन और उसका परिवार खालिस्तान समर्थक है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें