फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: विस्थापित परिवारों ने रोजगार की मांग को लेकर घेरा चीफ इंजीनियर कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पठानकोट। शाहपुरकंडी बैराज बांध के चलते विस्थापित हुए सैकड़ों परिवारों ने रोजगार समेत अन्य मांगों को लेकर डैम प्रशासन के चीफ इंजीनियर कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व थीन डैम वर्कर्स यूनियन के प्रधान जसवंत संधू व यूनियन अध्यक्ष बलकार सिंह ने किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बैराज बांध प्रशासन व पंजाब सरकार ने बैराज बांध की झील के लिए कई गांवों से भूमि व आवासों को अधिगृहीत किया है, जिसके लिए आर एंड आर पॉलिसी अनुसार पुर्नवास मुआवजा व रोजगार देने का प्रावधान है, लेकिन बैराज बांध प्रशासन ने गलत नियम बना कर उनके साथ धोखा किया है। सैकड़ों प्रभावित परिवारों को रोजगार हासिल करने में समस्या आ रही है। लोगों ने मांग की कि पुरानी आर एंड आर पॉलिसी को बहाल किया जाए। उन्हें रोजगार और पुर्नवास मुआवजा दिया जाए। विस्थापित परिवारों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द उनकी उचित मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वे 15 जुलाई को चीफ इंजीनियर कार्यालय के बाहर विशाल रोष प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शनकारियों का मांग पत्र लेकर चीफ इंजीनियर हरेंद्रपाल सिंह बेदी ने कमेटी के शिष्टमंडल को आश्वासन दिया कि विस्थापित परिवारों के रोजगार के लिए उनके कार्यालय की ओर से सिंचाई विभाग के प्रधान सचिव को पत्र लिखकर कमेटी बनाने के लिए सिफारिश कर दी है। मौके पर कमेटी के पदाधिकारी, कर्मचारी नेता जसवंत संधू, रविंद्र बाबा, रोहित कुमार, सुरजीत सिंह, युवराज सिंह, सुरिंद्र कुमार, पूर्व सरपंच सुरेश सिंह, पूर्व सरपंच रमेश कुमार, बीतू देवी, यशोदरा देवी, रजनी देवी, विनोद कुमारी, कमलेश कौर व नीलम कुमारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें