फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मलयेशिया के डिप्टी सीएम संग की विकसित भारत के संकल्प पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मलयेशिया के पेनांग प्रांत के उपमुख्यमंत्री जगदीप सिंह देव के नेतृत्व में एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय जनता पार्टी के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों से मुलाकात की। इस महत्वपूर्ण बैठक में ढिल्लों ने जगदीप सिंह देव के साथ विकसित भारत के संकल्प पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन

बैठक में इंटरनेशनल पंजाबी हेरिटेज एंड कल्चरल फाउंडेशन मलयेशिया के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. बीएस बैंस भी उपस्थित थे। दोनों नेताओं के बीच क्षेत्र के विकास, आधुनिक तकनीक और उद्योग पर गंभीर चर्चा हुई। उन्होंने रोजगार के नए अवसर पैदा करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विचार-विमर्श किया।
केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सक्षम नेतृत्व में भारत आर्थिक और सामाजिक क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है। पंजाबी अपनी कड़ी मेहनत और ईमानदारी के बल पर पूरी दुनिया में अपनी पहचान बना रहे हैं। ढिल्लों ने जगदीप सिंह देव और उनके परिवार द्वारा मलयेशिया की राजनीति में उच्च पदों पर सेवाएं देने को पूरे पंजाबी समुदाय के लिए गर्व की बात बताया।
विज्ञापन



गुरुद्वारा उद्घाटन का निमंत्रण :

मुलाकात के दौरान जगदीप सिंह देव ने केवल सिंह ढिल्लों को एक औपचारिक निमंत्रण पत्र सौंपा। यह निमंत्रण पेनांग में स्थित 123 वर्ष पुराने ऐतिहासिक वड्डा गुरुद्वारा साहिब के नवीनीकरण के बाद आयोजित किए जा रहे विशेष उद्घाटन समारोह के लिए था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें