फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुटका साहिब की बेअदबी, पन्नों को जलाकर नाली में फेंका

Wed, 22 Feb 2017 09:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, तरनतारन(पंजाब)
विज्ञापन
गुटका साहिब की बेअदबी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कस्बा खालड़ा की पावरकाम कार्यालय की गली में गुटका साहिब के जले पन्ने नाली में मिलने की सूचना है। पुलिस ने थाना खालड़ा में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मौके पर डीएसपी भिखीविंड जैमल सिंह नागोके पुलिस पार्टी सहित पहुंचे। उन्होंने कहा कि सायंकाल को करीब 5.50 बजे निशान सिंह और हरजीत सिंह दोनों भाई गली से गुजरते हुए बाजार जा रहे थे कि उन्होंने मिस्त्री अवतार सिंह के घर के निकट गुटका साहिब के जले पन्नों को नाली में पड़े देखा। 
विज्ञापन


उन्होंने आसपास के लोगों को इस संबंध में जानकारी दी। लोगों ने एकत्रित होकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसकी सूचना मिलने पर एएसआई मनजीत सिंह सहित पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची। इस मौके पर मौजूद लोगों के साथ जले पन्ने नाली से निकालकर थाने ले गए। इस दौरान सूचना मिलने पर सत्कार कमेटी के रणजीत सिंह उधोके, गुरसेवक सिंह, सतनाम सिंह ठक्करपुरा, अवतार सिंह धारीवाल, कुलवंत सिंह धारीवाल व गुरदेव सिंह थाने पहुंचे और डीएसपी भिखीविंड से घटना संबंधी जानकारी ली। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें