फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Congress Row: विरोधियों पर बरसे नवजोत सिद्धू, कहा-मुझे किसी कार्यक्रम में नहीं बुलाया गया

Fri, 22 Dec 2023 11:50 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

विधानसभा में नेता विपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने बुधवार को बठिंडा में सिद्धू की 17 दिसंबर की रैली का जिक्र करते हुए कहा था कि सिद्धू को अपना मंच स्थापित करने की जगह पार्टी के कार्यक्रमों में शामिल होना चाहिए था। इसके बाद से विवाद बढ़ गया था।
विज्ञापन
नवजोत सिद्धू - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब कांग्रेस में कलह लगातार बढ़ रही है। पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अब अपने विरोधियों पर पलटवार किया है। सिद्धू ने कहा कि अगर सौ कांग्रेसी भी पार्टी की विचारधारा का प्रचार करने के लिए इकट्ठा होते हैं, तो उन्हें बहुत खुशी होगी। साथ ही सिद्धू ने कहा कि मुझे पार्टी के किसी कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया गया था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी: सीमन की गैर मौजूदगी का मतलब ये नहीं कि दुष्कर्म नहीं हुआ, सजा के खिलाफ अपील खारिज

विधानसभा में नेता विपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने बुधवार को बठिंडा में सिद्धू की 17 दिसंबर की रैली का जिक्र करते हुए कहा था कि सिद्धू को अपना मंच स्थापित करने की जगह पार्टी के कार्यक्रमों में शामिल होना चाहिए था। सिद्धू ने इस पर तुरंत प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन हमेशा उनके साथ देखे जाने वाले पांच पूर्व विधायकों ने सवाल उठाया तो उन्होंने पलटवार किया। पूर्व विधायकों ने आलाकमान से मांग की है कि सिद्धू को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाए, क्योंकि वह अकसर पार्टी के हितों के खिलाफ काम करते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

एक्स पर पूछा-क्या पंजाब के लोग आपको विकल्प मानते हैं
इस पर सिद्धू ने एक्स पर लिखा- मुझे बहुत खुशी होगी अगर कांग्रेस की विचारधारा, पंजाब के पुनरुद्धार के एजेंडे का प्रचार करने और वर्तमान सरकार को जन कल्याण के प्रति जवाबदेह बनाने के लिए 100 कांग्रेसी भी एक गांव या शहर में इकट्ठा हों। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि नेता कौन है। अधिक से अधिक लोगों के शामिल होने से जमीनी स्तर पर नेतृत्व का निर्माण होगा। आठ हजार समर्थकों के लिए बाधा क्यों बनें और सुविधा क्यों न दें? क्या पंजाब के लोग आपकी पार्टी के एजेंडे में विश्वास करते हैं और आपको एक विकल्प के रूप में मानते हैं? यह सब मायने रखता है। 

पार्टी प्रधान ने कहा-सभी अनुशासन में रहें
गुरुवार को जगरांव में एक पार्टी कार्यक्रम में पंजाब कांग्रेस के प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि अनुशासन किसी भी संगठन या किसी भी पार्टी के लिए आवश्यक है। अनुशासन और एकता से ही कांग्रेस यहां तक पहुंची है। मैं सभी कांग्रेसियों से अनुशासन में रहने की अपील करता हूं, चाहे वह गांव का सरपंच हो या राज्य कांग्रेस प्रमुख।  
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें