अभिनेता दिलजीत दोसांझ अब बन गया है ‘डिस्को सिंह’ और सिनेमाघरों में पहुंचेगा 11 अप्रैल को। पीटीसी मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनी डिस्को सिंह का म्यूजिक रिलीज वीरवार को हुआ।
जट एंड जूलियट पार्ट 1 और 2 बनाने वाले चुके डायरेक्टर अनुराग सिंह इस फिल्म के निर्देशक हैं। इसके प्रोड्यूसर पीटीसी नेटवर्क की सीईओ राजी एम. शिंदे और प्रेसिडेंट रबिंद्र नारायण हैं।
फिल्म में दिलजीत दोसांझ के साथ के साथ सुरवीन चावला, मनोज पाहवा, उपासना सिंह, अपूर्व अरोड़ा, बी.एन. शर्मा, करमजीत अनमोल और चंदन प्रभाकर नजर आएंगे। फिल्म के लेबल स्पीड रिकार्ड्स की ओर से दिनेश औलख मौजूद रहे। दिलजीत दोसांझ ने कहा कि यह फिल्म रोमांटिक कामेडी है। इसकी कहानी और पटकथा अनुराग ने लिखी है।
फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर हैं जतिंदर शाह ने बताया कि इसमें कुल 7 गाने हैं जिनके बोल लिखे हैं इक्का, बलवीर बोपराय, वीत बलजीत और कोकीदीप ने।
दिलजीत दोसांझ ने छह गानों को अपनी आवाज दी है। उनके अलावा अदरीजा, सुनिधि चौहान और कमाल खान ने गाने गाए हैं। एक्टिंग और सिंगिंग दोनों कर रहे दिलजीत ने कहा गाने से एक्टिंग पर कोई प्रभाव नहीं होगा।