फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: दिव्यांग शिक्षकों को नहीं दिया जाएगा मिड डे मील का प्रभार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शिक्षा विभाग ने मिड डे मील को लेकर दिव्यांग अध्यापकों को प्रभार नहीं देने के निर्देश दिए हैं। मौलिक शिक्षा निदेशक ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी किए हैं। सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को स्पष्ट हिदायत जारी की गई है कि भारत सरकार की ओर से संचालित मिड डे मील योजना के तहत पहली से आठवीं तक के बच्चों को स्कूलों में भोजन परोसा जाता है। भोजन बनाने और परोसने तक स्कूल के मुख्य शिक्षक व शिक्षक निगरानी रखेंगे। मगर किसी भी दिव्यांग शिक्षक को मिड डे मील का प्रभार नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

दरअसल, विकलांग संघ उमंग, सिरसा की ओर से शिक्षा विभाग को पत्र लिखकर अवगत कराया था कि स्कूलों में दिव्यांग शिक्षकों को मिड डे मील का प्रभार दिया जा रहा है। विकलांग संघ उमंग के पत्र पर संज्ञान लेते हुए मौलिक शिक्षा निदेशक ने आदेश जारी किए, जिनमें स्पष्ट उल्लेख किया गया। साथ ही जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को भेजे गए आदेशों की प्रति विकलांग संघ उमंग को भी भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें