चंडीगढ़। हम सभी समय पर पानी का बिल भरते हैं। यही नहीं सभी प्रकार के बिल समय पर देते हैं। हर प्रकार का टैक्स भी देते है। लेकिन लोगों के घरों में गंदा पानी आ रहा है। हम लोग बीमार रहे हैं। हमने अपनी टंकियां साफ करवाईं फिर भी परेशानी पूरी तरह से ठीक नहीं हुई। शिकायत के बावजूद न समाधान हुआ और न ही अफसरों पर कार्रवाई नहीं हुई।
यह बात रविवार को सेक्टर 32 डी के निवासियों ने अपनी बैठक के दौरान उठाई। रविवार की सुबह एक बैठक की ज्वाइंट रेजिडेंट वेलफयर एसोसिएशन ने बैठक की। इस दौरान इसके प्रधान जगदीप महाजन और रविंदर नाथ सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में इस एरिया में पीने के पानी में सीवर के पानी के मिक्स होने की समस्या उठाई गई है। अवतार सिंह वालिया ने बताया कि वे पानी का रंग पीला आ रहा है। इसमें काफी दुर्गंध आ रहा है।
सोनम वर्मा ने कहा कि वे पिछले एक महीने से इस समस्या को लेकर नगर निगम चंडीगढ़ को लगातार शिकायत कर रही हैं। उन्होंने कहा कि स्थिति दिनों दिन और अधिक गंभीर होती जा रही है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
बैठक में नरेश कुमार, एसके टंडन, महिंदर बंसल, जगदीश सिंह कालरा, अनिल मल्होत्रा और राकेश सचदेवा ने प्रशासन और नगर निगम के आक्रोश व्यक्त करने के साथ नारेबाजी की। कहा कि निगम के अधिकारी केवल औपचारिकताएं पूरी करने के लिए क्षेत्र का दौरा करते हैं और बिना किसी समाधान के लौट जाते हैं।
संस्था ने इस लापरवाही के लिए नगर निगम के संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो प्रशासन और नगर निगम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को तेज करेंगे।
कोट
पानी की दिक्कत थी। अब उसे ठीक करा दिया गया है। अब घरों में प्रेशर से पानी आ रहा है। सुबह शाम पानी का सैपल लिया जा रहा है। उसे चेक कराया जा रहा है।- अंजू कत्याल, एरिया पार्षद