फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हाईवे' के लिए आए निर्देशक इम्तियाज और आलिया

Tue, 21 Jan 2014 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
असल जिंदगी में मैं खुद थोड़ा खोया हुआ हूं, इसलिए मेरी फिल्मों में किरदार भी खोये रहते हैं। खोया रहना अच्छी बात है। इससे आप हमेशा किसी तलाश में रहते हैं। यह कहना है फिल्म निर्देशक इम्तियाज अली का।
विज्ञापन


वे और आलिया भट्ट सोमवार सुबह होटल ताज में अपनी आने वाली फिल्म हाईवे की प्रमोशन के लिए पहुंचे। इम्तियाज ने बताया कि फिल्म की कहानी 15 साल पुरानी है और इसे मैं टीवी पर आने वाले नाटक ‘रिश्ते’ में भी दिखा चुका हूं।

फिल्म की शूटिंग उत्तर भारत के छह राज्यों में हुई है। इस फिल्म के लिए मैं चाहता था कि दोनों लीड एक्टर्स में कुछ एज गैप हो।

इसलिए फिल्म की लीड में रणदीप हुड्डा और आलिया भट्ट का चुनाव किया। उन्होंने बताया कि फिल्म में रणदीप पैसों के लिए आलिया को उठा ले जाते हैं लेकिन इस बीच उन्हें आलिया से प्यार हो जाता है।
विज्ञापन


फिल्म में एक गाना आलिया भट्ट ने भी गाया है। अपनी फिल्मों में पंजाबियत को हमेशा तरजीह देने वाले इम्तियाज ने कहा कि वे चाहते हैं कि पंजाब के पुराने इतिहास पर फिल्म बनाएं लेकिन कब यह पता नहीं। इस फिल्म में संगीत एआर रहमान ने दिया है।  

गाने के लिए करनी पड़ी मेहनत :
वहीं आलिया भट्ट ने बताया कि सिंगिंग उनकी आदत है। लेकिन यह काफी लंबा गाना था जिसके लिए काफी मेहनत करनी पड़ी। ‘पटाखा गुड्डी’ नामक टी-शर्ट पहने आई आलिया ने यह भी बताया कि मेरा किरदार ‘जब वी मेट’ की करीना कपूर जैसा नहीं है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें