फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 को सेवानिवृत्त होंगे डायरेक्टर हेल्थ डॉ. दीवान, नए डायरेक्टर की नियुक्ति के लिए सचिव व चंडीगढ़ के प्रशासक के सलाहकार ने लिया साक्षात्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। डायरेक्टर हेल्थ डॉ. जी दीवान 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। ऐसी स्थिति में नए डायरेक्टर की तैनाती को लेकर प्रक्रिया तेज हो गई है। जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य सचिव अरुण गुप्ता और चंडीगढ़ के प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा ने इसके लिए मंगलवार को साक्षात्कार भी लिया। अगले हेल्थ डायरेक्टर के लिए जीएमएसएच-16 के गायनी विभाग की प्रमुख डॉ. अमनदीप के नाम की चर्चाएं तेज हैं।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार उनके नाम पर लगभग मुहर लग चुकी है। इनके अलावा डॉ. आदेश कंग और डॉ. बलजीत सिंह का नाम इस सूची में है। ये दोनों डॉक्टर भी पंजाब कैडर के हैं। पंजाब रि-आर्गेनाइजेशन एक्ट के मुताबिक चंडीगढ़ के डायरेक्टर हेल्थ सर्विस की पोस्ट सिर्फ पंजाब कैडर के डॉक्टर को ही मिलती है, जबकि मेडिकल सुपरिंटेंडेंट पद की जिम्मेदारी हरियाणा कैडर के डॉक्टर को मिलती रही है।
विज्ञापन

यह रहा है चंडीगढ़ के डायरेक्टर हेल्थ सर्विस से जुड़ा इतिहास
वर्ष डी.एच.एस.
1. अक्तूबर 2017 डॉ.जी.दीवान
2. अक्तूबर 2016 डॉ. आर.के.कश्यप
3. अप्रैल 2016 डॉ. वनिता गुप्ता
4. जुलाई 2014 डॉ. वी.के. गगनेजा
5. अक्तूबर 2010 डॉ. चंद्र मोहन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें