फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: चंडीगढ़ से अयोध्या के लिए सीधी बस सर्विस शुरू, 19 घंटे का होगा सफर, 1706 रुपये देना होगा किराया

Fri, 09 Feb 2024 01:26 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

22 जनवरी को राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद से अयोध्या जाने वाले लोगों की संख्या काफी ज्यादा बढ़ गई है। हर कोई अयोध्या जाकर राम मंदिर के दर्शन करना चाहता है। इस वजह से सीटीयू के पास लगातार बस चलाने की डिमांड आ रही थी।
विज्ञापन
चंडीगढ़ से अयोध्या के लिए बस रवाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामलला के दर्शन करने के लिए शुक्रवार को चंडीगढ़ से अयोध्या के लिए सीधी बस सेवा शुरू की गई। चंडीगढ़ प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने बस को हरी झंडी दिखाई। 
विज्ञापन


बस को रवाना करने के बाद उच्च अधिकारियों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराते हुए आम लोगों में भी लड्डू बांटे। इस सफर के लिए लोगों को 1706 रुपये चुकाने होंगे और कुछ स्टॉपेज के साथ करीब 19 घंटे का सफर होगा।

विज्ञापन


सीटीयू पहली बार अयोध्या के लिए सीधी बस चला रहा है। परिवहन विभाग के अनुसार आईएसबीटी-17 से दोपहर 1.30 बजे रोजाना चलेगी और अगले दिन सुबह 8.30 बजे अयोध्या पहुंचेगी। इसी तरह अयोध्या से बस शाम 4.30 बजे रोजाना चलेगी और अगले दिन सुबह 11.05 बजे चंडीगढ़ के सेक्टर-17 बस स्टैंड पर पहुंचेगी। 947 किलोमीटर के इस सफर के लिये 1706 रुपये का किराया तय किया गया है। बस का एक तरफ का सफर 19 घंटे का रहेगा। अयोध्या के लिए अगर सीटीयू की बस शुरू होने से लोगों को बड़ी सौगात मिलेगी। क्योंकि चंडीगढ़ से अयोध्या जाने के लिए वर्तमान में सीधी रेल सुविधा भी नहीं है। चंडीगढ़ के लोगों को अभी अयोध्या जाने के लिए अंबाला से ट्रेन पकड़नी पड़ती है।
विज्ञापन


कई धार्मिक जगहों के लिए सीटीयू चला रहा है बस
वर्तमान में सीटीयू की तरफ से श्री सालासर धाम और खाटू श्याम बालाजी के लिए एसी बसें चलाई जा रही हैं। सीटीयू के अधिकारियों का दावा है कि इन बसों से लोगों को काफी लाभ हुआ है और बसों में फुटफॉल भी बढ़ा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें