फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव पर प्रशासन को नोटिस जारी, 26 फरवरी को देना होगा जवाब

Fri, 09 Feb 2024 12:01 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंचकूला में सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर चुनाव पिछले तीन साल से लंबित हैं। याचिका में हरियाणा सरकार की निष्क्रियता को असंविधानिक घोषित करने के लिए निर्देश देने की मांग की गई है। वहीं चंडीगढ़ में मेयर चुनाव पर विवाद के बाद सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव रद्द करवाने के लिए कांग्रेस हाईकोर्ट पहुंची थी।
विज्ञापन
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट - फोटो : File Photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ के सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर के निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका पर शुक्रवार को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने चंडीगढ़ प्रशासन सहित अन्य प्रतिवादियों को 26 फरवरी के लिए नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा है। इन दोनों पदों को लेकर दाखिल याचिका पर अब मेयर निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका के साथ सुनवाई होगी।
विज्ञापन


चंडीगढ़ में आप-कांग्रेस गठबंधन के दोनों उम्मीदवार गुरप्रीत सिंह और निर्मला देवी ने अपनी याचिका में मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव रद्द कर नए सिरे से हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज की निगरानी में चुनाव संपन्न करवाने की मांग की है। इसके साथ ही याचिका लंबित रहते मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के सेवाएं देने पर रोक लगाने की अपील की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें