फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पीएम मोदी के फरमान ने देश में आर्थिक इमरजेंसी के जैसा माहौल बना'

Mon, 14 Nov 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सीपीआई एमएल (लिब्रेशन) के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य - फोटो : File Photo
विज्ञापन
अपने ही नोट के लिए जो लोग लाइनों में लगे हैं। वे वोट की लाइन का इंतजार कर रहे हैं। यही लोग भाजपा को वोट में चोट करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फरमान ने देश में आर्थिक इमरजेंसी के जैसा माहौल बना दिया है। यह कहना है सीपीआई एमएल (लिब्रेशन) के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य का। 
विज्ञापन


यह बात पार्टी की बैठक के बाद उन्होंने रविवार को किसान भवन में प्रेसवार्ता के दौरान कही। दीपंकर ने बताया कि यूपी और पंजाब में चुनाव को लेकर मोदी ने ऐसा किया है। उन्होंने कहा कि यह सभी को पता है कि यह सरकार किसके इशारे पर काम कर रही है। मोदी यह बताएं कि उन्होंने ढाई वर्ष में कितनों को रोजगार दिया। विदेश के कालाधन कितना लाया। लोगों का ध्यान हटाने के लिए ऐसा काम किया गया है।

दुनिया के बाजार में तेल की कीमतों में गिरावट के बाद भी देश में तेल की कीमतों में कमी नहीं की गई। अभी बैंकों के सामने लाइन लगी है। यही लाइन जब चुनाव बूथों के सामने लगेगी तो मोदी को पता चल जाएगा। देश के लोगों को भाजपा और पीएम मोदी जो सजा दे रहे हैं उसके लिए लोग उन्हें भी सजा देंगे। भट्टाचार्य ने कहा कि कालाधन तो शेयर मार्केट, रियल एस्टेट, ज्वेलर और मकानों में लगा है। पर उस पर उनका ध्यान नहीं जा रहा है। 
विज्ञापन


बैंकों में पूंजी का संकट था। बड़े पूंजीपतियों ने अरबों का कर्ज ले रखा था। इससे बैंक का संकट कुछ देर के लिए हल होगा। बाद में फिर यही हाल होगा। किसानों का कर्ज तो मिल नहीं रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और चंडीगढ़ में होनेवाले चुनाव पर भी चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि पंजाब में चारों वामदल मिलकर चुनाव लड़ेंगे। यूपी में भी साथ लेकर चलने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें