चंडीगढ़। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) के चुनाव अगले माह के पहले हफ्ते में होने जा रहे हैं। पीसीए ने इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके पूर्व क्रिकेटर दिनेश मोंगिया को वोट डालने का अधिकार दे दिया है। इससे पहले चार अन्य इंटरनेशनल खिलाड़ी भूपिंदर सिंह सीनियर, विक्रम राठौर, रतिंदर सिंह सोढी, हरविंदर सिंह को अपने मत डालने का अधिकार पिछले महीने ही मिल चुका है।
लोढ़ा कमेटी के मुताबिक जिस स्टेट से क्रिकेटर इंटरनेशनल लेवल तक खेल चुका है उसे वोट डालने के लिए अनुमति लेनी होती है। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) के चुनाव में पीसीए के लाइफ मेंबर्स, एग्जीक्यूटिव मेंबर, स्टेट से इंटरनेशनल लेवल तक क्रिकेट खेल चुके खिलाड़ी अपने मत का प्रयोग कर सकते हैं।
पीसीए के चुनाव में मत डालने की अनुमति दिए जाने पर पूर्व क्रिकेटर ने पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन और बीसीसीआई को धन्यवाद किया है।