फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diljit Dosanjh Concert: फर्जी टिकटें बेचकर लगाया 8.22 लाख रुपये का चूना, अब पुलिस में पहुंचा मामला

Mon, 03 Mar 2025 08:50 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ का दिसंबर 2024 में चंडीगढ़ में लाइव कन्सर्ट हुआ था। अब जीरकपुर निवासी एक युवक ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसे फर्जी टिकटें देकर 8.22 लाख रुपये का चूना लगाया गया है।
विज्ञापन
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिसंबर, 2024 में चंडीगढ़ के सेक्टर-34 मेला ग्राउंड में आयोजित हुए पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के लाइव कन्सर्ट में टिकटों को लेकर खूब फर्जीवाड़ा हुआ। ऑनलाइन तरीके से काफी लोगों को फर्जी टिकटें बेचकर ठगों ने लाखों रुपये कमाए। 
विज्ञापन


इसी फर्जीवाड़े को लेकर अब जीरकपुर निवासी एक युवक ने पुलिस को शिकायत दी है जिसमें उसे फर्जी टिकटें देकर 8.22 लाख रुपये का चूना लगाया गया है। इस बारे में पुलिस को शिकायत दी गई जिसके आधार पर सेक्टर-17 थाने में धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

इस मामले को लेकर दी गई शिकायत में संस्कार रावत निवासी माया गार्डन जीरकपुर ने बताया कि वह एक विद्यार्थी है और अपने परिवार के साथ रहता है। उसकी मुलाकात पर्व कुमार निवासी सेक्टर-42बी चंडीगढ़ नाम के युवक से हुई जिसने उसे बताया कि उनका पांच दोस्तों का एक ग्रुप है। वह पांचों दोस्त चंडीगढ़ में दिलजीत सिंह दोसांझ के होने वाले लाइव कन्सर्ट की टिकटें बेचेंगे। उसने इन युवकों के साथ 98 टिकटें खरीदने को लेकर बातचीत कर ली जिनमें 17 फैनपिट, 3 सिल्वर और 78 गोल्ड की शामिल थी। 

ऐसे की धोखाधड़ी

19 सितंबर, 2024 को उसने पर्व को टिकटों की एवज में करीब 96 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। कुछ दिन बाद उसने उसे ग्रुप के दूसरे साथी वरदान से मिलवाया जिसे उसने अक्तूबर महीने में 40 हजार रुपये ट्रांसफर किए। इसके बाद उसने 24 अक्तूबर से नवंबर महीने तक उसे अलग-अलग किस्तों में कुल सात लाख रुपये ट्रांसफर किए। इसके बाद वह ग्रुप के तीसरे साथी अक्षदीप से मिला जिससे उसे 12 टिकटें मिलनी थी। उसने उसे 43 हजार रुपये ट्रांसफर किए थे और वादा किया था कि वह सेक्टर-17 आईएसबीटी पहुंचकर उसे टिकटें देगा। इसके ग्रुप के सदस्य वरदान ने उसे सेक्टर-17 बस स्टैंड पर एक अन्य सदस्य विनीत से मिलाया। उसने उसे 44500 रुपये ट्रांसफर किए जिसकी एवज में उसे कुछ टिकटें दे दी गई। इसके बाद 14 दिसंबर की सुबह उसे फिर से सेक्टर-17 बस स्टैंड बुलाकर अन्य टिकटें भी दे दी।

कन्सर्ट में एंट्री गेट पर स्कैन करते ही फर्जी निकली टिकटें

लाइव कन्सर्ट के लिए मेला ग्राउंड में टिकटें स्कैनिंग करने के लिए मशीनें लगाई गई थी ताकि फर्जी टिकटों के फर्जीवाड़े को पकड़ा जा सकें। जब शिकायतकर्ता संस्कार अपने अन्य दोस्तों के साथ लाइव कन्सर्ट देखने के एंट्री गेट पर पहुंचा और उसकी व उसके अन्य दोस्तों की टिकटें स्कैन की गई तो वह मशीन में स्कैन ही नहीं हो सकी। क्योंकि उन टिकटों पर फर्जी स्कैनर लगाया हुआ था। इसी के चलते एंट्री गेट पर तैनात सुरक्ष कर्मियों ने इन फर्जी टिकटों को फाड़ दिया। हालांकि कुछ फर्जी टिकटें अभी भी इनके पास ही मौजूद थी। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई जिसके आधार पर सेक्टर-17 थाने में बीएनएस एक्ट के तहत वरदान मान, पर्व कुमार, विनीत पॉल, आकाशदीप सिंह और रोहन सिंह के खिलाफ कथित तौर पर नकली टिकट बेचने का मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें