फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये कैसा डिजिधन मेला, एक स्टॉल पर सर्वर फेल तो दूसरे पर नेटवर्क एरर!

Sun, 19 Feb 2017 09:20 AM IST
दीपक शाही/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
डिजिधन मेला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 ये कैसा डिजिधन मेला जहां एक स्टॉल पर सर्वर नॉट फाउंड, तो दूसरे पर नेटवर्क एरर...।  तो दूसरी ओर मंत्री जी भी दो घंटे लेट पहुंचे और उनके जाते ही मेले का लगभग आधा स्टॉल खाली हो गया। लगातार तीन घंटे सर्वर की आंख मिचौली ने पूरे मेले का जायका बिगाड़ दिया।
विज्ञापन


दरअसल पंचकूला सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में शनिवार को डिजीधन मेेले का आयोजन किया गया। यह मेला जिले के लोगों को कैशलेस ट्रांजेक्शन के प्रति जागरूक करने के लिए आयोजित किया गया था। लेकिन मेले में सुबह दस से एक बजे तक सर्वर की आंख मिचौली के कारण मेले में लगे स्टॉलों पर काम ठप रहा।

मेले का उद्घाटन करने केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुज्जर भी निर्धारित समय से दो घंटे देरी से पहुंचे। इसके बाद उन्होंने मेले का निरीक्षण करना शुरू किया तो एक-दो स्टॉलों पर कैशलेस ट्रांजेक्शन के लिए मशीन भी नहीं थीं, उनके स्टॉल पर आने से पहले स्टॉल संचालकों ने ट्रांजेक्शन के लिए तुरंत मशीनें भी मंगवाई। मेला सुबह दस से पांच बजे तक चलना था, लेकिन दिन में करीब दो बजे के बाद ही स्टाल खाली होने लग और तीन बजे तक आधे स्टॉल खाली हो गए। ऐसे में सवाल यह उठता है कि मेला दिखावे के लिए आयोजित किया गया था या फिर लोगों को जागरूक करने के लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ई-चालान मशीन भी बन गई शोपीस

डिजिधन मेला - फोटो : अमर उजाला
ई-चालान मशीन भी बन गई शोपीस
पंचकूला पुलिस की ओर से डिजिधन मेले में हथियारों के साथ ई-चालान मशीन भी शोपीस बनकर रह गई। स्टॉल पर तैनात मुलाजिम से जब पूछा गया कि इस समय इस मशीन से कार्ड के माध्यम से चालान जमा कर सकते हैं, तो मुलाजिम ने कहा इस मशीन से चालान जमा होता है, लेकिन यह मशीन अभी बंद है। 

यहां चला जमकर कैश
डिजिधन मेले में खाने-पीने के करीब 20 स्टॉल लगाए गए थे। लेकिन इन स्टालों पर कैशलेस ट्रांजेक्शन से ज्यादा कैश का लेनदेन हुआ। मशीन सिर्फ रखी रह गई। यहां हर किसी ने कार्ड स्वैप करने के बजाया नोट ही थमाया।

सर्वर डाउन होने से तीन घंटे इंतजार के बाद शुरू हुआ काम 
मेले में आधार कार्ड, वोटर कार्ड सहित ई-सेवाओं का लाभ लेेन पहुंचे लोगों ने बताया कि सुबह दस बजे से एक बजे तक सर्वर की समस्या के चलते उन्हें ई-सुविधाएं नहीं मिल पाईं। कई लोगों को वापस लौटना पड़ा।

डिजिटल अर्थव्यवस्था बनाने के विजन से मेले का आयोजन 
8 नवंबर, 2016 को नोटबंदी के बाद कालेधन, भ्रष्टाचार व कर चोरी पर अंकुश लगाने और देश की अर्थव्यवस्था को डिजिटल अर्थव्यवस्था बनाने के विजन को साकार बनाने के लिए देश में 100 डिजिधन मेलों का आयोजन किया जा रहा है ताकि लोगों को कैशलेस ट्रांजेक्शन के लिए प्रेरित किया जा सके। अब तक 56 मेलों का आयोजन किया जा चुका है। गुरुग्राम, सोनीपत के बाद यह पंचकूला में हरियाणा का तीसरा डिजिधन मेला है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें