हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के भतीजे अकांक्ष की हत्या के आरोपी फरीद वारदात से दो घंटे पहले कहीं बूम बॉक्स में रेकी करने तो आया था। सेक्टर 9 स्थित बूम बाक्स कैफे में लगी सीसीटीवी फुटेज में फरीद वहां से बाहर निकलता दिखाई दे रहा है।
इसी दौरान अकांक्ष भी कैफे में दाखिल होता है और दोनों रुककर हाथ भी मिलाते हैं। जिसके बाद अकांक्ष, अदम्य, शेरा , फरीद , बलराज , राजन व अन्य सभी सेक्टर 9 में दीप सिद्धू के घर पार्टी के लिए इकट्ठे होते हैं।
यूटी पुलिस कैफे वालों से वीरवार रात की फुटेज हासिल कर चुकी है और जांच कर रही है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं योजना बनाकर इस वारदात को अंजाम तो नहीं दिया गया। जैसा की दो घंटे पहले ही कैफे में पहले फरीद दोस्तों के साथ आता है और उसकेबाद दीप सिद्धू के घर सभी को शेरा, अकांक्ष व अन्य को फोन आता है कि उसके घर पहुंचें। ये घटनाक्रम इस आशंका को बल देते हैं कि कहीं आरोपियों ने बदला लेने के लिए ही तो दीप सिद्धू के घर नहीं वहां बुलवाया था। अगर शेरा को पता होता कि फरीद भी वहां आ रहा है तो वह वहां कभी न जाता। जबकि दीप सिद्धु कहना है कि उसको पता नहीं था कि शेरा व फरीद में पहले से तनातनी थी।
यूटी पुलिस ने कैफे से हासिल की घटना वाली रात की फुटेज
Akansh Murder case
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस सूत्रों के अनुसार इस एंगल से भी जांच की जा रही है कि वारदात वीरवार सुबह करीब पांच बजे हुई थी। सीसीटीवी फुटेज में फरीद अपने अन्य दोस्तों के साथ बूम बाक्स कैफे में रात को 2.45 बजे तक था। उनको पता था कि शेरा इस कैफे में आता है।
पुलिस ने शनिवार को अकांक्ष के दो दोस्तों राजन और करन के जिला अदालत में 164 के तहत बयान दर्ज करवाए। जानकारी के अनुसार कोर्ट में दिए बयानों में करन व राजन ने फरीद द्वारा उन पर हमला करने के आरोपों से इंकार किया है। दोनों ने कोर्ट में कहा कि सुबह पांच बजे वो दोबारा फरीद व शेरा के बीच में झगड़ा न हो जाए इसलिए उसको वहां से लेने गए थे। जैसे ही अकांक्ष कार से उतरा बलराज ने बीएमडब्ल्यू उस पर चढ़ा दी। साथ में फरीद बैठा हुआ था।
उसके बाद फरीद ने कहा कि अकांक्ष अभी मरा नहीं है उस पर दोबारा गाड़ी चढ़ाओ। दोनों ने कहा कि वारदात के बाद वो अकांक्ष को लेकर पीजीआई गए। जिस कार में वो अकांक्ष को लेकर पीजीआई गए थे उस पर खून के निशान भी हैं। वह गाड़ी पुलिस ने जब्त कर रखी है। जबकि वीरवार को कोर्ट में पेशी के दौरान फरीद ने कहा था कि अकांक्ष व उसके साथियों ने उस पर बेसबाल से हमला करने की कोशिश की थी जिसके बाद उन्होंने गाड़ी भगाई और अकांक्ष को कार से टक्कर लग गई थी।
छह माह में दो बार झगड़ा
- फोटो : फाइल फोटो
छह माह में दो बार झगड़ा
गौरतलब है कि शेरा व फरीद की पिछले छह महीने में दो बार झगड़ा हो चुका था। पुलिस टीम खन्ना में पिछले पांच दिनों से बलराज के एक जानकार के घर डेरा डालकर बैठी हुई है। वह उस पर पूरा दबाव बना रही है कि जल्द जल्द से बलराज को पुलिस केसामने पेश करवाए। हालांकि उस व्यक्ति का कहना है कि वारदात के बाद बलराज की सिर्फ एक काल उसके पास आई है। उसको नहीं मालूम कि बलराज कहां है।
‘बलराज कभी भी हो सकता है गिरफ्तार’
पुलिस सूत्रों का कहना है कि बलराज पर पूरी तरह से शिकंजा कसा जा चुका है और वह कभी भी गिरफ्तार किया जा सकता है। पुलिस यह भी दावा कर रही है कि वारदात में इस्तेमाल बीएमडब्ल्यू कार जल्द बरामद कर ली जाएगी। पुलिस का कहना है कि उनकी टीमों ने फरीद से पूछताछ में बलराज के ठिकानों के बारे में अहम सुराग मिले हैं। पुलिस उसके रिश्तेदारों पर भी पैनी नजर रखे है। पुलिस की टीमें इस समय खन्ना, सोहाना , लांडरां लुधियाना, गुड़गांव में छापेमारी कर रही है।
पुलिस की टीमें फरीद को साथ लेकर पंजाब व अन्य जगहों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस आरोपी के बेहद करीब है और जल्द ही उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
राम गोपाल, डीएसपी सेंट्रल