फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के डिजिटल इंडिया के सपने को ऐसे साकार करेगा हरियाणा

Sat, 07 May 2016 04:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
pm modi - फोटो : ani
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया के सपने को साकार करने के लिए हरियाणा एक खास कवायद करने जा रहा है। हरियाणा के इतिहास में पहली डिजिटल रैली फरीदाबाद में होगी। 14 मई को सेक्टर 17 के आडिटोरियम में होने वाली यह रैली यू-ट्यूब और फेसबुक पर लाइव अपडेट होगी। फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में आने वाले करीब 15 सेक्टरों में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से लोग रैली का नजारा देखेंगे।
विज्ञापन


विधायक विपुल गोयल ने यहां मीडिया से बातचीत में बताया कि यह रैली अपने आप में अनूठी होगी। इसमें मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे। उनका दावा है कि यह महज हरियाणा की नहीं, बल्कि देश की पहली डिजिटल रैली होगी। अभी तक हरियाणा में विभिन्न विधायकों के क्षेत्र में मुख्यमंत्री दर्जनों रैलियां कर चुके हैं, लेकिन यह रैली पूरी तरह से हाईटेक होगी।

आडिटोरियम में करीब 1400 लोग मौजूद रहेंगे। इसमें सभी समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाले व्यक्ति होंगे। प्रत्येक एनजीओ, सेक्टर की एसोसिएशन के नुमाइंदों, झुग्ग्यिों का प्रतिनिधित्व करने वाले व्यक्ति सीएम के सामने अपनी डिमांड रख सकेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बिजली, पानी और सड़कों की समस्या से निजात पाने के लिए उनकी विधानसभा में लगातार काम चल रहा है। इस रैली में हम मुख्यमंत्री के सामने डिमांड चार्टर रखेंगे। इसमें से कई मांगें पूरी होंगी। इसके अलावा 26 सरकारी स्कूलों को गोद लेने का मेरा प्रयास है। जिसके ढांचागत विकास के लिए मुख्यमंत्री से दस करोड़ रुपये की डिमांड की जाएगी।

बंद पड़े नाहर सिंह स्टेडियम की हो सकती है घोषणा
फरीदाबाद में होने वाली रैली में मुख्यमंत्री साल 2006 से बंद पड़े नाहर सिंह स्टेडियम को खोलने की घोषणा कर सकते हैं। यदि यह घोषणा हुई तो फरीदाबाद के लिए यह बड़ा तोहफा होगा। इसके अलावा भी अन्य कई मुद्दे हैं, जिन पर मुख्यमंत्री जी खोलकर अपने कोष से रकम दे सकते हैं।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें