डिजिटल वीक के अंतर्गत यूटी प्रशासन के आईटी डिपार्टमेंट ने सभी ई-संपर्क सेंटरों पर डिजीलॉकर नामांकन अभियान की शुरुआत कर दी है। आईटी सेक्रेटरी डा. एसबी दीपक कुमार ने रविवार को खुद के लिए डिजीलॉकर खोलकर इसकी शुरुआत की।
डॉ. एसबी दीपक कुमार ने बताया कि चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा जारी किए जाने वाले ई-सर्टिफिकेट्स अब सीधे लोगों के डिजीलॉकर में भेजे जा सकेंगे, जहां से लोग चाहें तो भविष्य में इन्हें किसी दूसरे डिपार्टमेंट्स के साथ शेयर कर सकते हैं। इससे सर्टिफिकेट्स की फोटो कॉपी को फिजिकली तौर पर सत्यापित करवाने की प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी।
उन्होंने बताया कि शहरवासी अपने महत्वपूर्ण दस्तावेजों को कहीं भी कभी भी बिना सुरक्षा से कहीं समझौता किए जमा कर सकेंगे। डिजीलॉकर की सुविधा शुरू होते ही 450 सिटीजन और यूटी प्रशासन के इंप्लाई इसकेलिए रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं।
आईटी डायरेक्टर प्रिंस धवन ने बताया कि निशुल्क डिजीलॉकर के लिए सिटिजंस को आधार नंबर और मोबाइल नंबर को ओटीपी वेरिफिकेशन के लिए नजदीकी ई-संपर्क सेंटर से लिंक कराना होगा।
ऐसे कराएं रजिस्ट्रेशन
स्टेप-1 https://digitallocker.gov.in/Register.aspx पर क्लिक करने केबाद आधार नंबर डालिए।
स्टेप-2: आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर एसएमएस से प्राप्त किए गए वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) को कंफर्म कीजिए।
स्टेप-3: अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड बनाएं।