फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में नहीं चल पाएंगे डीजल ऑटो, तारीख तय

Tue, 12 Jan 2016 10:21 AM IST
योगेंद्र त्रिपाठी /अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
31 मार्च से चंडीगढ़ में डीजल ऑटो चलना बंद हो जाएंगे। इसके लिए चंडीगढ़ स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी ने प्लान तैयार कर लिया है। जल्द ही अब ऑटो चालकों को एलपीजी ऑटो सब्सिडी पर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


इसके लिए भी इसी महीने प्लान तैयार किया जाएगा। यह फैसला बीते शुक्रवार को मीटिंग के दौरान लिया गया है। चंडीगढ़ को क्लीन एंड ग्रीन सिटी बनाने के चलते यह फैसला लिया गया है। इस समय चंडीगढ़ में 500 ऑटो डीजल इंजन के चलाए जा रहे हैं।  

2009 से बंद है डीजल ऑटो की रजिस्ट्रेशन
एसटीए की ओर से शहर में 2009 से डीजल के ऑटो को चलाना वैध नहीं है। इसलिए इसे सख्ती से रोका जा रहा है। एसटीए ने फैसला लिया है कि अब रोजाना मोहाली, जीरकपुर, नयागांव, मुल्लांपुर और पंचकूला की तरफ बैरियर लगाकर वहां से आने वाले डीजल ऑटो को जब्त किया जाएगा। दरअसल, चंडीगढ़ में डीजल ऑटो की रजिस्ट्रेशन बंद होने के बाद से अब लोग पंजाब और हरियाणा से डीजल ऑटो रजिस्टर्ड करवाते हैं और उन्हें चंडीगढ़ में चला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट् ----
शहर के रजिस्टर्ड डीजल ऑटो 31 मार्च से पहले बंद कर दिए जाएंगे। इसके लिए एलपीजी ऑटो सब्सिडी पर दिए जाने का प्लान तैयार किया जा चुका है।
कशिश मित्तल, सेक्रेटरी, एसटीए
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें