फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सटेंशन के दो दिन बाद डीजीपी के इस्तीफे की अटकलें, पढ़ें डीजीपी अरोड़ा क्या बोले...

Sat, 19 Jan 2019 09:21 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब के डीजीपी सुरेश अरोड़ा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

गृह मंत्रालय द्वारा पंजाब के डीजीपी सुरेश अरोड़ा को सेवा मे विस्तार देने के दो दिन बाद ही शुक्रवार को उनके इस्तीफे की अटकलें लगने लगीं। हालांकि डीजीपी ने इससे इनकार किया है। गौरतलब है कि गृह मंत्रालय ने अरोड़ा की सेवा में इस साल सितंबर माह तक विस्तार कर दिया है। इन अटकलों के पीछे का कारण राज्य सरकार का रवैया भी माना जा रहा है। 

विज्ञापन


केंद्र से एक्सटेंशन का फैसला आने और सुप्रीम कोर्ट द्वारा डीजीपी नियुक्ति के नए नियम के खिलाफ सरकार की याचिका खारिज होने के बाद राज्य सरकार ने नए डीजीपी के लिए पैनल बनाने की तैयारी शुरू दी थी। इसका अर्थ यह लगाया जा रहा था कि राज्य सरकार अरोड़ा को एक्सटेंशन देने के बावजूद आगामी सितंबर माह तक इंतजार करने को तैयार नहीं है। वह जल्द से जल्द नए डीजीपी की नियुक्ति चाहती है।

दिनभर रही इस्तीफे की चर्चा 
शुक्रवार सुबह से विभिन्न समाचार पोर्टल पर डीजीपी सुरेश अरोड़ा के इस्तीफे की खबरें चलने लगीं। इस खबर को उस समय ओर बल मिला जब डीजीपी कार्यालय में खबर की पुष्टि को लेकर पत्रकारों के फोन घनघनाने लगे। डीजीपी कार्यालय के कुछ प्रमुख अधिकारियों ने भी जानकारी दी कि साहब ने इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद अखबारों और टीवी चैनलों पर भी यह खबर ब्रेकिंग न्यूज बन गई। हालांकि पत्रकारों से बातचीत में डीजीपी ने इस पर विराम देते हुए कहा कि उन्होंने इस्तीफे की कोई पेशकश नहीं की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें