फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: डीजीपी ने पुलिस जवानों के हित में की घोषणाएं, कहा-खुद का मूल्यांकन करें और ई-मेल पर करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। डीजीपी सुरेंद्र सिंह यादव ने पुलिस कर्मचारियों की एक संपर्क सभा में छोटे मुलाजिमों के हित में कई घोषणाएं की हैं। सेक्टर-26 पुलिस लाइन में आयोजित संपर्क सभा में डीजीपी ने अच्छा काम करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया। इसमें सेक्टर-17 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सरिता राय और अन्य पुलिस जवान शामिल थे।
विज्ञापन

डीजीपी ने अनूठी पहल में कांस्टेबल से सब-इंस्पेक्टर रैंक तक के कर्मचारियों को कौशल और विशेषज्ञता के आधार पर खुद को प्रमोट करने का मौका दिया है। जिन कर्मचारियों के पास सीआईडी, क्राइम ब्रांच, कंप्यूटर, ड्रग मामलों की जांच, केस फाइलिंग या सुरक्षा शाखा में विशेषज्ञता है, वे अपने नाम संबंधित अफसर या फिर सीधे डीजीपी की ईमेल पर 5 दिनों के भीतर भेज सकते हैं। इस कदम से प्रतिभाशाली और योग्य कर्मचारियों को पहचान मिलने का रास्ता खुल गया है।
चंडीगढ़ पुलिस के जवान जो दिन-रात जनता की सेवा में जुटे रहते हैं, उन्हें अर्जेंट छुट्टी लेने में अक्सर मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। डीजीपी यादव ने इस समस्या का हल ढूंढते हुए एसपी हेडक्वार्टर को निर्देश दिए हैं कि एक ऐसा सॉफ्टवेयर तैयार किया जाए, जिससे जवान ऑनलाइन छुट्टी के लिए आवेदन कर सकें और समय पर मंजूरी दी जा सके। उन्होंने कहा कि समय पर छुट्टी न मिलने से जवानों का मनोबल गिरता है और उनका काम पर फोकस भी प्रभावित होता है। इस सॉफ्टवेयर के निर्माण के लिए दो सप्ताह का समय दिया है।
विज्ञापन

हाल ही में चंडीगढ़ पुलिस विभाग में 2763 तबादलों के बाद कुछ कर्मचारी नई पोस्टिंग जॉइन नहीं कर पाए हैं, जबकि कुछ को रिलीव नहीं किया गया है। इस पर नाराजगी जताते हुए डीजीपी ने अधिकारियों को आदेश दिया है कि वे जल्द से जल्द इन कर्मचारियों को रिलीव कर नई पोस्टिंग पर भेजें। उधर, कुछ मुलाजिमों का कहना है कि जो कर्मचारी काफी समय ये एक ही यूनिट में जमकर बैठे हैं, वे अभी वहीं पर बैठे हैं, उन्हें क्यों नहीं बदला जा रहा है। डीजीपी ने कहा कि जिन मुलाजिमों को डीडीआर पर बुलाया गया है, वे भी जल्द संबंधित विभाग में वापस लौटें।
डीजीपी यादव ने कहा कि विभाग में कौन क्या कर रहा है, उन्हें सब मालूम है। उन्होंने कहा कि कुछ प्रॉपर्टी डीलिंग का काम भी कर रहे हैं। उन्होंने अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है। विशेष रूप से थाना क्षेत्रों में नशा और शराब की अवैध बिक्री को तुरंत बंद करवाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें