डेविस कप के मैचों के लिए चंडीगढ़ पहुंची कोरिया की टीम
- फोटो : अमर उजाला
डेविस कप के एशिया- ओशिेयाना ग्रुप-1 के होने वाले मुकाबले में भारतीय टीम को चुनौती पेश करने के लिए दक्षिण कोरिया की टीम शहर पहुंच गई। भारत-दक्षिण कोरिया के बीच 15 से 17 जुलाई तक डेविस कप मुकाबले चंडीगढ़ क्लब केग्रास कोर्ट पर खेले जाएंगे।
भारत के साथ डेविस कप मुकाबले को लेकर कोरिया की टीम बहुत गंभीर दिखी। चंडीगढ़ पहुंचने के कुछ घंटे बाद ही कोरियाई टीम के मेंबर चंडीगढ़ क्लब पहुंच गए। उन्होंने वहां शाम के चार बजे से छह बजे तक सिंथेटिक कोर्ट पर अभ्यास किया। हालांकि टीम द्वारा ग्रास कोर्ट पर अभ्यास किया जाना बाकी है।
सबसे कम उम्र के खिलाड़ी
कोरिया टीम में यून सियोंग चुंग सबसे कम उम्र केखिलाड़ी हैं। उनकी उम्र 18 साल है। ये विबंलडन खेल रहे हैं। लेकिन उनको तीसरे राउंड में हार का सामना करना पड़ा। वह जल्द की टीम से जुड़ने शहर पहुंच रहे हैं।
पेस मे अब भी है दम
दक्षिण कोरिया टीम के नॉन प्लेइंग कैप्टन आरओ गैपटेक ने बातचीत में भारतीय टेनिस स्टार लिएंडर पेस के सवाल पर कहा कि पेस की उम्र भले ही अधिक है, लेकिन उनमें काफी दम बाकी है।
भारतीय जोड़ी से रहना होगा संभलकर
गैपटेक ने कहा पेस-बोपन्ना की जोड़ी से बचकर रहना होगा। उनके खिलाफ हमारी जोड़ी को संभलकर खेलना होगा। क्योंकि दोनों बेहतरीन फार्म में चल रहे हैं।
ग्रास कोर्ट पर कम अनुभव
गैपटेक ने बताया कि उनके यहां ग्रास कोर्ट काफी कम हैं इस कारण कोरियाई खिलाड़ियों का ग्रास कोर्ट का अनुभव भी काफी कम है। चंडीगढ़ क्लब के ग्रास कोर्ट के सवाल पर उनका कहना था कि यहां के ग्रास कोर्ट देखने में बेहतर लग रहे हैं, लेकिन अभ्यास करने पर ही आगे की स्थिति पता चल पाएगा।