फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनीप्रीत ही नहीं, आदित्य इंसा भी है डेरामुखी का बड़ा 'राजदार'

Fri, 15 Sep 2017 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Dera Sacha Sauda spokesperson Aditya Insan - फोटो : File Photo
विज्ञापन
हनीप्रीत ही नहीं हरियाणा पुलिस को डेरामुखी के एक और बड़े राजदार आदित्य इंसा की भी सरगर्मियों से तलाश है। डेरे के प्रवक्ता रह चुके आदित्य इंसा भी काफी सालों से राम रहीम के काफी नजदीक थे और उनके हेल्थ परियोजनाओं को देखते थे।
विज्ञापन


लेकिन हरियाणा पुलिस का दावा है कि 25 अगस्त को पंचकूला सीबीआई कोर्ट ने जब डेरामुखी को साध्वियों से दुराचार मामले में दोषी करार दिया तो वहां हिंसा भड़काने के आदित्य इंसा का भी बड़ा हाथ था। इसीलिए हरियाणा पुलिस ने आदित्य इंसा के खिलाफ भी देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया हुआ है।

आरोप है कि जैसे ही डेरामुखी को सीबीआई कोर्ट ने दोषी करार दिया तो आदित्य इंसा भीड़ में गए और उन्होंने वहां डेराप्रेमियों को हिंसा करने के लिए उकसाया। उनके साथ डेरे और डेरामुखी के चार और खास लोग भी शामिल थे। बस, थोड़ी ही देर बार डेराप्रेमी ऐसे भड़के कि उन्होंने पंचूकला में जबरदस्त आगजनी कर दी। पंचकूला के बाद पंजाब और हरियाणा में भी हिंसा फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचकूला से अचानक गायब हो गया आदित्य

Ram Rahim Verdict - फोटो : File Photo
पेशे से डाक्टर है आदित्य इंसा
आदित्य इंसा पेशे से वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ हैं। वह डेरा सच्चा सौदा के आई हास्पिटल के सीनियर कंसल्टेंट एवं डायरेक्टर पद संभाल रहे थे। इसके अतिरिक्त डाक्टर आदित्य इंसा डेरे के बारह से अधिक प्रोजेक्ट्स की भी निगरानी करते थे। काफी साल पहले डेरे से जुड़े डाक्टर आदित्य इंसा डेरामुखी के खासमखास लोगों में से एक थे। हरियाणा पुलिस का मानना है कि आदित्य इंसा डेरे और डेरामुखी के बड़े राजदार में से एक हैं।

पंचकूला से अचानक गायब हो गया आदित्य
पंचकूला में जैसे ही हिंसा शुरू हुई, तभी आदित्य इंसा अपने चार अन्य साथियों के साथ अचानक गायब हो गया था। वे कहां गया? आज तक किसी को भी मालूम नहीं है। डीजीपी हरियाणा बीएस संधू ने बताया कि डा. आदित्य इंसा को भी लुकआउट नोटिस जारी किया जा चुका है, जबकि उनके खिलाफ देशद्रोह का केस भी दर्ज है। उनके अनुसार डाक्टर आदित्य इंसा डेरे की गतिविधियों का बड़ा राजदार है, इसलिए भी उसका पकड़ा जाना बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया कि हनीप्रीत के साथ-साथ डाक्टर आदित्य की तलाश में भी हरियाणा पुलिस की कई टीमों विभिन्न राज्यों व शहरों में छापेमारी कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें