फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम रहीम के साथ रोहतक जेल तक जाने के बाद आखिर कहां गई हनीप्रीत?

Tue, 29 Aug 2017 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
प्रियंका तनेजा ऐसे बनी राम रहीम की हनीप्रीत
विज्ञापन
दोषी करार दिए जाने के बाद कोर्ट से रोहतक जेल तक राम रहीम के साथ जाकर सनसनी मचाने वाली हनीप्रीत आखिर कहां गई, इस पर चर्चाओं का बाजार गर्म है। राम रहीम की करीबी माने जानी वाली हनीप्रीत के सुनारिया जेल कैंपस से रोहतक के आर्य नगर में ही किसी डेरा प्रेमी संजय चावला के घर रुकने की बात कही गई थी, लेकिन अगली सुबह वह परिवार भी घर से गायब हो गया।
विज्ञापन


पुलिस सुत्र उसके बारे में कोई जानकारी होने से इंकार कर रहे हैं। आर्य नगर की उस गली जहां डेरा प्रेमी संजय चावला का घर है, के लोगों का कहना है कि देर रात दो गाड़ियां यहां आई थी, पर सुबह वे नहीं थी। तभी से हनीप्रीत रहस्य बनी हुई है। खास बात यह है कि उसी रात से डेरा प्रेमी संजय चावला का भी पुलिस सुराग नहीं लगा सकी है। चावल के मकान के पास गली में एक बैग मिला था। इसके अंदर पेट्रोल से भरी पांच बोतलें मिली थीं।

राम रहीम के सामने पुलिस वाले पर भड़की हनीप्रीत

प्रियंका तनेजा ऐसे बनी राम रहीम की हनीप्रीत
दोषी करार दिए जाने के बाद रोहतक जेल जाते समय राम रहीम के सामने ही हनीप्रीत पुलिस अफसर पर भड़क गई थीं और बोली कि आप कौन होते मुझे साथ बैठने से रोकने वाले। दरअसल कोर्ट से रोहतक जेल जाते समय गुरमीत राम रहीम के पास सीट पर बैठने को लेकर हनीप्रीत इंसां पुलिस ​अधिकारी से उलझ गई थीं।

राम रहीम को पंचकूला कोर्ट से हेलीकॉप्टर से रोहतक जेल लाया गया था। रोहतक पहुंचकर राम रहीम जब हेलीकॉप्टर से उतरकर गाड़ी में बैठे तो हनीप्रीत भी उनके साथ आकर बैठ गई। हनीप्रीत उस सीट पर बैठी, जो पुलिस अफसर की थी। यह देखकर पुलिस अफसर ने कहा कि आप यहां कैसे बैठ गई, उठ जाइए।
विज्ञापन

रेस्ट हाउस में बैठकर रोने लगी, सफेद रंग की कार में गई

गुरमीत राम रहीम
पुलिस वाले के मुंह से यह बात सुनकर हनीप्रीत भड़क गईं और बोली कि आप कौन होते हैं मुझे उठाने वाले। इस पर अधिकारी ने कहा कि इसे बैठने दो और विवाद खत्म कराया। फिर हनीप्रीत राम रहीम के साथ ही रेहतक जेल पहुंची। जेल में ले जाकर राम रहीम को पहले गेस्ट हाउस में ठहराया गया।

वहां से दो घंटे बाद राम रहीम को जेल में शिफ्ट किया गया तो हनीप्रीत रेस्ट हाउस में बैठकर रोने लगी। उसने राम रहीम को जेल जाते समय भी नहीं देखा। इस बीच एक अधिकारी ने कहा कि आप यहां नहीं रुक सकती। कुछ देर बाद एक सफेद रंग की कार आई और हनीप्रीत उसमें बैठकर चली गई। उस सयम रात के 10 बज चुके थे।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें