डेरामुखी को सजा होने बाद अब बाबा गुरमीत सिंह के ‘रहस्यलोक’ का राज क्या है? इसे सरकार जानेगी। इसके लिए जल्द ही डेरे का सर्च ऑपरेशन किया जाना है, जिसकी तैयारी पूरी की जा चुकी है। इंतजार इस बात है कि ज्यादा से ज्यादा डेराप्रेमी खुद ही डेरे से बाहर निकल जाएं। ताकि सर्च ऑपरेशन में किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो।
दरअसल, सरकार को इस बात की पुख्ता आशंका है कि डेरे में बाबा की प्रशिक्षित फौज है, जो हथियार चलाने में भी सक्षम है। साथ ही डेरे में भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा होने की भी सूचना सरकार के पास है। इसलिए सरकार इस डेरे को खंगालना चाहती है।
हालांकि सरकार इस डेरे को डेरामुखी को दोषी करार देते ही खंगालनी चाहती थी। मगर हिंसा के बाद सरकार ने अपनी इस प्लानिंग को अगली मोर्चाबंदी तक टाल दिया।