फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: डिप्टी डायरेक्टर ने पहले खेल मंत्री का लिया पक्ष, बाद में सवालों में उलझीं, बोलीं- निष्पक्ष जांच हो

Fri, 30 Dec 2022 06:35 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला (हरियाणा)

सार

प्रेसवार्ता में जब पत्रकारों ने उनसे सवाल पूछे तो वो उनका जवाब नहीं दे पाई। इसके बाद उन्होंने कहा कि वो खेल मंत्री के निर्दोष होने का दावा नहीं करती हैं। वो इस मामले की जानकारी होने के बाद एक खिलाड़ी के नाते पत्रकारों से यहां मिलने आई थीं। मामला बिगड़ता देख उन्होंने यह भी कह दिया कि उन्होंने यह प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं बुलाई।
विज्ञापन
खेल विभाग की डिप्टी डायरेक्टर कविता देवी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह पर छेड़छाड़ के आरोप लगाने वाली महिला कोच ने खेल विभाग की डिप्टी डायरेक्टर कविता देवी के साथ भी कुछ समय पहले बहस की थी। यह जानकारी डिप्टी डायरेक्टर ने शुक्रवार को ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि महिला कोच जिम में समय पर नहीं आती थी। इस बारे में जब उसे टोका गया तो बहस की और यह भी कहा कि वह अपनी मर्जी से ही जिम में आएगी। 

विज्ञापन


खेल विभाग की डिप्टी डायरेक्टर ने महिला कोच के साथ हुई बहस की जानकारी देने के साथ-साथ यह भी कहा कि खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह का व्यवहार बहुत अच्छा है। नहीं लगता कि खेल मंत्री ने छेड़छाड़ की होगी। हालांकि उन्होंने बाद में मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

सवालों में उलझी तो बोलीं- मैनें नहीं बुलाई प्रेसवार्ता
प्रेसवार्ता में जब पत्रकारों ने उनसे सवाल पूछे तो वो उनका जवाब नहीं दे पाई। इसके बाद उन्होंने कहा कि वो खेल मंत्री के निर्दोष होने का दावा नहीं करती हैं। वो इस मामले की जानकारी होने के बाद एक खिलाड़ी के नाते पत्रकारों से यहां मिलने आई थीं। मामला बिगड़ता देख उन्होंने यह भी कह दिया कि उन्होंने यह प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं बुलाई। वो फिलहाल शैक्षणिक अवकाश पर चल रही हैं। जब उन्हें बताया गया कि खेल मंत्री के प्रेस कंसलटेंट विकास राणा ने इस पत्रकारवार्ता का निमंत्रण भेजा है तो उन्होंने इस बारे में जानकारी होने से ही इंकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें