फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला पहुंचे अपने पुरखों के गांव, बुजुर्ग के हाथों करवाया लाइब्रेरी का उद्घाटन

Sun, 30 Jan 2022 11:49 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

राजस्थान के बीकानेर में डिप्टी सीएम ने दो दिन बिताए और सामाजिक, राजनीतिक और किसानों के विषयों पर चर्चा की।
विज्ञापन
दुष्यंत चौटाला - फोटो : facebook.com/dchautala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

अपने राजस्थान दौरे के दूसरे दिन हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला बीकानेर जिले के नोखा गांव में पहुंचे और वहां निर्मित जननायक लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। डिप्टी सीएम ने कहा कि इस लाइब्रेरी में राजस्थान और केंद्र की सरकारी नौकरियों की तैयारी के लिए पर्याप्त किताबें और कंप्यूटर उपलब्ध करवाए जाएंगे। इस अवसर पर डिप्टी सीएम ने बुजुर्ग के हाथों से ही लाइब्रेरी का उद्घाटन करवाया।

विज्ञापन


बीकानेर दौरे पर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का कई जगहों पर सामाजिक संस्थाओं ने स्वागत किया। दुष्यंत चौटाला ने गांव में स्थापित जननायक चौधरी देवीलाल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और एक जनसभा को संबोधित किया। दुष्यंत चौटाला ने बताया कि बीते वर्ष में उन्होंने अपने ऐच्छिक कोष में से 2 करोड़ रुपये खर्च कर 40 गांवों में लाइब्रेरी बनवाने में सहयोग दिया है। कई गांवों में युवा लड़कों और लड़कियों में लाइब्रेरी पहुंचकर पढ़ाई करने का रुझान बन रहा है।

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बीकानेर के शहीद चंद्र सिंह चौधरी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी। इसके साथ ही वहां कबड्डी खेल रहे युवाओं से जब वे अचानक बातचीत करने पहुंचे तो युवाओं ने अपने अनुभव साझा किए। उनकी जरूरत को देखते हुए दुष्यंत चौटाला ने कबड्डी खेलने के लिए मैट और शेड निर्माण के लिए निजी कोष से 10 लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन


नोखा गांव में श्मशान भूमि की आवश्यकता का पता चलने पर उन्होंने तुरंत स्थानीय अधिकारियों को जमीन उपलब्ध करवाने के लिए बातचीत की। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला बीकानेर के देशनोक स्थित करणी माता मंदिर में भी दर्शन करने पहुंचे। दुष्यंत चौटाला ने श्री गुरु जंभेश्वर महाराज के पवित्र स्थल ‘मुक्तिधाम मुकाम’ में भी श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस दौरान नोखा से बीजेपी विधायक बिहारी लाल बिश्नोई भी उनके साथ रहे। जननायक देवीलाल के जीवन की अनेक स्मृतियों को संजोये हुए दुष्यंत चौटाला ने नोखा गांव में भोजन किया और बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर एक स्थानीय युवक ने उन्हें चौधरी देवीलाल परिवार और उनसे भी पहले के पुरखों का वंश वृक्ष भेंट किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें