फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश के युवाओं को नौकरियों में 75 फीसदी आरक्षण पर फैसला अगले सत्र में: दुष्यंत चौटाला

Tue, 12 Nov 2019 01:57 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहाबाद/सिरसा (हरियाणा)
विज्ञापन
दुष्यंत चौटाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जजपा अपने इस स्टैंड पर पूरी तरह कायम है कि प्रदेश के उद्योग-धंधों एवं नौकरियों में हरियाणा के 75 प्रतिशत युवाओं को आरक्षण मिलेगा। इस संदर्भ में अगले विधानसभा सत्र में जरूरी विधेयक लाया जाएगा। वे सोमवार को स्थानीय हुडा सेक्टर तीन में जजपा नेता पंकज झांझड़ा के निवास पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।  

विज्ञापन


दुष्यंत चौटाला ने कहा कि उनके संघर्ष के दौरान जिन साथियों ने कंधे से कंधा मिलाकर साथ दिया है, उन्हें हमेशा तवज्जो मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जजपा-बीजेपी सरकार प्रदेश के हर वर्ग के हित के लिए काम करेगी और जनता से किए गए सभी वादों को कॉमन मिनिमम प्रोग्राम के तहत पूरा करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता फतेहाबाद के विकास से जुड़े सभी योजनाएं उनके समक्ष लेकर आएं ताकि फतेहाबाद जिले का संपूर्ण विकास करवाया जा सके। 

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यकर्ताओं के उत्साह एवं मेहनत से प्रदेश में जजपा गठबंधन की सरकार बनी है और कार्यकर्ताओं के हितों को नजरअंदाज नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि जिस जोश व मेहनत से उन्होंने प्रदेश में जजपा गठबंधन की सरकार बनाई है, उसी जोश व मेहनत से सरकार की नीतियों को जनता तक लेकर जाना है। 

विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत ने कहा कि फतेहाबाद की जनता ने भी जजपा उम्मीदवार को विजयी उम्मीदवार के लगभग बराबर वोट देकर बराबर का प्यार दिया है और फतेहाबाद की जनता का कर्ज उनकी पार्टी कभी नहीं उतार सकेगी। उन्होंने भरोसा दिलाते हुए कहा कि फतेहाबाद जिला उनके लिए दूसरे घर जैसा है और विकास कार्यों में इस जिले को सबसे अधिक प्राथमिकता मिलेगी।

'पारदर्शी सरकार चलाना हमारी प्राथमिकता'
उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश में स्थायी तौर व पारदर्शिता के साथ सरकार चलाना भाजपा-जजपा गठबंधन की प्राथमिकता रहेगी। इसके अलावा नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, शिक्षा मिले इसके लिए सरकार द्वारा कारगर कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने श्री गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाश उत्सव की बधाई देते हुए श्री गुरुनानक देव जी के सिद्धांतों को अपने जीवन मे उतारने और देश की उन्नति के लिए मिलकर आगे बढ़ाने का आह्वान किया। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बीजेपी व जेजेपी के गठबंधन की प्रदेश में पारदर्शी सरकार चलाने की प्राथमिकता रहेगी और प्रदेश के सभी जिलों में समान रूप से विकास कार्य करवाए जाएंगे। पराली प्रबंधन के लिए सरकार द्वारा किसानों व पंचायतों को विशेष उपकरण अनुदान पर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं और पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए आमजन को प्रेरित किया जा रहा है। 

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि गांवों में ग्राम पंचायत अगर प्रस्ताव पास करती है तो उन गांवों में शराब के ठेके नहीं खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश का समान रूप से विकास और नागरिकों को सरलता से मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्राथमिकता रहेगी। युवाओं को रोजगार परक शिक्षा व रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। इसके अलावा नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना भी सरकार की प्राथमिकता रहेगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें