फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने बताया, आखिर क्यों कर रहे हैं सद्भावना रैलियां?

Wed, 09 Dec 2015 07:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदकोट में बरगाड़ी के ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही दसवीं में माथा टेकने पहुंचे डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने सद्भावना रैली का असली उद्देश्य बयां किया। उन्होंने बताया कि शिअद-भाजपा गठबंधन की तरफ से आयोजित हो रही सद्भावना रैलियों से राज्य में अमन शांति कायम हुई है और भाईचारक सांझ को भी बढ़ावा मिला है।
विज्ञापन


ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही दसवीं में माथा टेकने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इसी गुरुद्वारा साहिब के बाहर बीते 12 अक्तूबर को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूप की बेअदबी का मामला सामने आया था। उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने कहा कि राज्य सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान पंजाब का बेहद विकास करवाया है।

वर्ष 2017 का चुनाव भी विकास के मुद्दे पर लड़ा जाएगा। पिछले चुनाव की तरह अगला विधानसभा चुनाव भी शिअद व भाजपा मिलकर लड़ेगी और हर हाल में लगातार तीसरी बार सरकार बनाकर रिकार्ड बनाया जाएगा। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ ताकतों ने पंजाब का माहौल बिगाड़ने की साजिशें रची थी, लेकिन राज्य सरकार ने उन्हें कामयाब नहीं होने देने दिया।
विज्ञापन


शिअद-भाजपा गठबंधन की तरफ से राज्य में सद्भावना रैलियों का सिलसिला शुरू किया गया है जिससे लोगों की आपसी भाईचारक सांझ को काफी मजबूती मिली है। दौरे के दौरान उन्होंने बरगाड़ी के शिअद नेता व डायरेक्टर मार्कफेड गुरचेत सिंह ढिल्लों के आवास पर उनके भतीजे के वैवाहिक समारोह में भाग लिया।

इस मौके पर सीपीएस व शिअद के जिलाध्यक्ष मनतार सिंह बराड़, चेयरमैन पीआरटीसी अवतार सिंह बराड़, पूर्व विधायक प्रकाश सिंह भट्टी, चेयरमैन जिला योजना कमेटी हरजीत सिंह भोलूवाला, एसजीपीसी सदस्य सुखदेव सिंह बाठ, डीआईजी अमर सिंह, डीसी मालविंदर सिंह जग्गी, एसएसपी सुखमिंदर सिंह मान हाजिर हुए।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें