फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की नई पहल, सरकारी स्कूलों के बच्चे भी बोलेंगे फर्राटेदार अंग्रेजी

Fri, 14 Jul 2017 10:06 AM IST
अखिल तलवार/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के सपने को शिक्षा विभाग ने पंख लगा दिए हैं। जल्द पंजाब के सरकारी स्कूलों के बच्चे भी फर्राटेदार इंग्लिश बोलेंगे। शिक्षा विभाग ने इसी सेशन से चार सौ स्कूलों में इंग्लिश मीडियम शुरू करने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन


इस बार पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड का रिजल्ट बेहद खराब रहा था। अंग्रेजी में बारहवीं के करीब 77 हजार और दसवीं के करीब 70 हजार बच्चे फेल हो गए थे। सीएम ने नतीजों को बेहद गंभीरता से लिया था। उन्होंने एलान किया था कि सरकारी स्कूलों में इंग्लिश मीडियम शुरू किया जाए। जिसके बाद शिक्षामंत्री अरुणा चौधरी ने पहले चरण में चार सौ स्कूलों में इंग्लिश मीडियम शुरू करने की घोषणा की थी।

शिक्षा विभाग ने इन चार सौ स्कूलों का चयन कर लिया है, जहां इंग्लिश मीडियम शुरू किया जाना है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक इसमें प्रशासनिक और सियासी पहलुओं को भी ध्यान में रखा गया है। यह सुनिश्चित किया गया है कि हर ब्लॉक में कम से कम दो स्कूल जरूर हों। वहीं, यह भी यकीनी बनाया गया है कि हर विधानसभा हलके में कम से कम एक इंग्लिश मीडियम स्कूल जरूर हो। स्कूलों में बुनियादी ढांचे और कंप्यूटर के लिए पहले ही बजट का प्रावधान किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियुक्ति नहीं, पुराने टीचर ही पढ़ाएंगे

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : File Photo
दूसरे स्कूलों की तरह इन इंग्लिश मीडियम स्कूलो में भी बेहतर बुनियादी ढांचा मुहैया कराया जाएगा। इन स्कूलों में दोनों मीडियम रहेंगे, जो बच्चे पंजाबी माध्यम से पढ़ना चाहेंगे, उनके पास विकल्प रहेगा। अगले सेशन से कुछ और स्कूलों में इंग्लिश मीडियम शुरू किया जाएगा। इंग्लिश मीडियम स्कूलों में कोई नई पहल करने को लेकर विभाग में मंथन जारी है। हालांकि अभी कोई नतीजा नहीं निकला है। शिक्षा विभाग इसी सेशन में इंग्लिश मीडियम शुरू करने की तैयारी में है। उम्मीद की जा रही है कि अगस्त से ये शुरू हो सकता है।

नियुक्ति नहीं, पुराने टीचर ही पढ़ाएंगे
इंग्लिश मीडियम स्कूलों के लिए फिलहाल कोई नई नियुक्ति नहीं होगी, पुराने टीचर ही पढ़ाएंगे। शिक्षा विभाग जल्द से जल्द इंग्लिश मीडियम शुरू करना चाहता है। ऐसे में नियुक्ति प्रक्रिया के लिए समय नहीं है। इसलिए विभाग ने सरकारी स्कूलों में तैनात एमए इंग्लिश व अन्य उच्च शिक्षा प्राप्त टीचरों को इन स्कूलों में तैनात करने की योजना बनाई है। विभाग की नजर खासतौर पर पिछली नियुक्तियों में आए टीचरों पर है, जिनकी क्वालिफिकेशन काफी अच्छी है।

इंग्लिश मीडियम शुरू करने को चार सौ स्कूल फाइनल कर दिए गए हैं। हर ब्लॉॅक में दो स्कूल होंगे। इनमें सरकारी स्कूलों के ही क्वालिफाइड टीचरों को तैनात किया जाएगा। इसी सेशन में यह प्रोजेक्ट शुरू हो जाएगा।
- इंदरजीत सिंह, डीपीआई एलिमेंटरी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें