फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाम-पता गलत होने से संक्रमितों तक नहीं पहुंच पा रहा विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोरोना जांच के दौरान गलत नाम-पता व मोबाइल नंबर दिए जाने के कारण पॉजिटिव मरीजों तक स्वास्थ्य विभाग पहुंचने में नाकाम हो रहा है। इससे संक्रमण और ज्यादा फैलने का खतरा बढ़ रहा है। स्थिति को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य सचिव यशपाल गर्ग ने शुक्रवार को यह आदेश जारी किया है कि नमूना लेते समय सरकारी और निजी लैब वाले यह सुनिश्चित करें कि संबंधित व्यक्ति का सही नाम पता व फोन नंबर लिया जा रहा है कि नहीं।
विज्ञापन

इसकी जांच के लिए दस्तावेज का मिलान न होने की स्थिति में वे दिए गए फोन नंबर पर मौके पर ही मिस कॉल देकर उसकी सत्यता जांच सकते हैं। ऐसा करके पोर्टल पर सही नाम-पता व मोबाइल नंबर भरकर यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि उस व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव होने पर स्वास्थ्य विभाग तत्काल उस तक पहुंच सके। यशपाल गर्ग का कहना है कि निर्देशों का उल्लंघन करने के मामले में संबंधित लैब वाले व कर्मचारी पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें