फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Weather: घने कोहरे की चपेट में पूरा पंजाब, वाहन चालकों को दिक्कत, पारा गिरने से बढ़ी ठंडक

Fri, 15 Dec 2023 09:44 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

अमृतसर में घना कोहरा छाने से वाहन चालकों को काफी दिक्कतें हुई। शीतलहर की स्थिति बनी रहने के कारण लोग खुद को गर्म रखने के लिए अलाव के पास बैठे रहे।
विज्ञापन
अमृतसर में धुंध - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में शुक्रवार को घना कोहरा पड़ा। अमृतसर में घना कोहरा छाने से वाहन चालकों को काफी दिक्कतें हुई। शीतलहर की स्थिति बनी रहने के कारण लोग खुद को गर्म रखने के लिए अलाव के पास बैठे रहे।

विज्ञापन


गुरुवार को पंजाब के रूपनगर में 4.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। गुरुवार को दिन के तापमान में 0.3 डिग्री की कमी दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री की वृद्धि देखने को मिली। मौसम विभाग के मुताबिक घनी धुंध के लगातार पड़ने के कारण आने वाले दिनों में तापमान और गिर सकता है।  

स्कूल बसों को मानक पूरे करने के आदेश, दर्ज होगा केस
पंजाब में पड़ रही सर्दी और धुंध वाले मौसम के बीच स्कूल बसों में सफर करने वाले विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर सरकार सख्त हो गई है। खराब मौसम के चलते सभी स्कूली वाहनों पर फॉग लाइट जरूरी कर दी गई है, जबकि स्कूल वाहन तय स्पीड लिमिट से तेज नहीं चलेंगे। मानक पूरे न करने वाले स्कूल प्रबंधक और ड्राइवर पर केस दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें