फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में डेंगू की दहशत, अब तक मिले 62 केस

Tue, 15 Sep 2015 10:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
देश भर में डेंगू ने दहशत फैलाई हुई है। अब डेंगू ने चंडीगढ़ के होश उड़ा दिए हैं। मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। अब तक कुल 62 पॉजीटिव केस आ चुके हैं। एक महीने से डेंगू के केसों में बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल सिर्फ 12 ही डेंगू के केस आए थे।
विज्ञापन


हालांकि नेशनल वेक्टर बोर्न डिजीज कंट्रोल प्रोग्राम (एनवीबीडीसीपी) चंडीगढ़ ने अपने सर्वे में पहले ही बता दिया था कि इस बार सिटी ब्यूटीफुल में डेंगू के केस ज्यादा आ सकते हैं।

सर्वे में यह भी जानकारी सामने आई थी कि रोजाना सौ से ज्यादा जगहों से लारवा मिल रहे थे। एनवीबीडीसीपी के विशेषज्ञों ने बताया है कि लोगों को अब सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

मलेरिया के 92 केस

डेंगू के अलावा मलेरिया भी खतरनाक होता जा रहा है। अब तक कुल 92 केस आ चुके हैं। ये मलेरिया के अधिकतर केस रूरल एरिया से आ रहे हैं। मलेरिया केस की रफ्तार फिलहाल धीमी है।

विशेषज्ञों ने बताया कि मलेरिया से फिलहाल कोई घबराने की बात नहीं है। मलेरिया पूरी तरह से कंट्रोल में है। बस लोगों को थोड़ी एहतियात बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

धार्मिक स्थल में लगे कूलरों में सबसे ज्यादा लारवा

स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया है कि डेंगू के लारवा सबसे ज्यादा धार्मिक स्थल में लगे कूलरों से मिल रहे हैं। इसका मुख्य कारण यहां पर मानिटरिंग न हो पाना है। इस बारे में लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

सरकारी दफ्तरों में लगे कूलरों से भी लारवा मिल रहे हैं। डेंगू की जांच पीजीआई, मनीमाजरा हास्पिटल, सेक्टर 16 हास्पिटल व जीएमसीएच 32 में की जा रही है। मनीमाजरा की लैब में भी काफी ज्यादा डेंगू के केस आ रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें