फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के संदिग्ध मरीज ने तोड़ा दम, ऐसे बचें इस बुखार से...

Fri, 15 Sep 2017 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Dengue - फोटो : Demo Photo
विज्ञापन
चंडीगढ़ सेक्टर 48 निवासी सुरेंद्र सिंह को डेंगू के मिलते-जुलते लक्षणों के साथ मोहाली के हास्पिटल में एडमिट कराया गया, जहां उन्होंने कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। परिजनों ने चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को बताया है कि 70 वर्षीय सुरेंद्र को हाई फीवर था। उसके प्लेट्लेटस काफी जल्दी नीचे आ गए थे।
विज्ञापन


मैक्स के डाक्टरों ने भी चंडीगढ़ मलेरिया विंग को बताया है कि जब पेशेंट आया तो उसके परिजनों ने बताया कि उसे डेंगू हैं। जांच चल रही थी कि मरीज ने दम तोड़ दिया। एंटी मलेरिया विंग डा. गौरव अग्रवाल ने बताया कि उन्हें मैक्स हास्पिटल से पेशेंट के बारे में जानकारी मिली है। प्लेटलेट्स सिर्फ डेंगू में नहीं गिरते बल्कि कई अन्य मर्ज में भी नीचे आते हैं। ऐसे में विस्तार से जांच करनी जरूरी है। उसके बाद पता चल पाएगा कि मरीज की मौत डेंगू से हुई है या फिर किसी अन्य कारणों से।

डेंगू के आ चुके हैं 340 मरीज
शहर में डेंगू तेजी से पांव पसार रहा है। अब तक डेंगू के 340 मरीज सामने आ चुके हैं। औसत रोजाना 10 से ज्यादा मरीज आ रहे हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ती जा रही है। दूसरी तरफ स्वाइन फ्लू के भी 53 मरीज दर्ज किए जा चुके हैं। चिंता की बात यह है कि पिछले साल के मुकाबले इस बार डेंगू के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले साल 15 सितंबर तक डेंगू के सिर्फ 100 केस थे, जबकि इस बार आंकड़ा 350 तक पहुंचने वाला है। पिछली बार डेंगू के करीब 900 केस दर्ज किए गए थे। जिस तरह से केस आ रहे हैं, उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस बार डेंगू का मर्ज नया रिकार्ड बना सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे बचे डेंगू बुखार से

platelets, dengue - फोटो : Demo Pic
बढ़ा तापमान बन रहा है अहम वजह
डिपार्टमेंट का कहना है कि दरअसल दिन व रात के तापमान अब भी सामान्य से काफी ज्यादा दर्ज किए जा रहे हैं। वीरवार को दिन का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था। इसी तरह से रात का तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया , जो सामान्य से चार डिग्री अधिक था। रात का तापमान अधिक होने से लोग कूलर का इस्तेमाल कर रहे हैं और सबसे ज्यादा लारवा कूलर से मिल रहे हैं। दूसरी वजह यह है कि शहर में अब डेंगू के मच्छर मौजूद हैं। इसलिए लोगों को ज्यादा सतर्क होने की जरूरत है।

ऐसे बचे डेंगू बुखार से
1. अपने घर के आसपास पानी इकट्ठा न होने दें।
2. कूलरों का पानी सप्ताह में एक बार अवश्य निकालें।
3. घरों की छतों पर बेकार बर्तन, टिन, टायर, घड़े, टूटे हुए गमले और ड्रम न फेंके।
4. जमीन के अंदर बनी पानी की हौदी को हर हफ्ते साफ करें।
5. घर में गमलों, बोतलों में लगाए गए पौधों (मनी प्लांट) के पानी को सप्ताह में एक बार अवश्य बदलें।
6. बुखार आने पर तुरंत निकट की डिस्पेंसरी या अस्पताल में संपर्क करें।
7. छत पर बनी पानी की टंकी ढक्कन लगाकर बंद रखे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें