फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम ही नहीं चंडीगढ़ के स्कूलों में भी हैं कई खामियां, यकीं न हो तो देखिए

Fri, 15 Sep 2017 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
विज्ञापन
चंडीगढ़ के सरकारी और निजी स्कूलों के स्टूडेंट्स की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वीरवार को चंडीगढ़ कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स (सीसीपीसीआर) की ओर से औचक निरीक्षण किया गया। कमीशन की ओर से गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-37 और सेंट पीटर स्कूल का मुआयना किया गया।
विज्ञापन


जांच के दौरान जीएमएसएसएस-37 में शौचालयों में खामियां पाई गईं। सीसीपीसीआर ने स्कूल प्रबंधन को खामियों को जल्द ठीक करने को कहा गया, ऐसा न करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, सेंट पीटर स्कूल में सभी कक्षाओं को चेक किया गया।

गाइडलाइन के अनुसार, क्लास रूम से लेकर कैंपस में मापदंड को पूरा किया गया था। हालांकि सीनियर और जूनियर बच्चों का एक शौचालय होने पर उन्हें निर्देश दिया कि इसे आप अलग-अलग बनाए। शिकायत पेटी न होने पर कमीशन के सदस्यों ने कहा कि इसे जल्द ही स्कूलों में लगाया जाए। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

क्लास में सीसीटीवी कैमरे नहीं

cctv - फोटो : File Photo
क्लास में सीसीटीवी कैमरे नहीं
जहां प्राइवेट स्कूलों में खामियां पाए जाने को लेकर शिक्षा विभाग की ओर से कड़ा कदम उठाने का आदेश जारी किया गया है। वहीं चंडीगढ़ शिक्षा विभाग के जीएमएसएसएस-37 में कई तरह की कमियां पाई गईं। बच्चों के क्लास रूम में न तो सीसीटीवी कैमरे लगे थे और न वाशरूम साफ था।

औचक निरीक्षण में शामिल सदस्यों ने सख्त रुख अपनाने हुए निर्देश दिए कि प्री नर्सरी, नर्सरी और स्पेशल चिल्ड्रेन के क्लास रूम में तुरंत सीसीटीवी लगाए। वहीं वाशरूम की मरम्मत कर उसे उपयोग लायक बनाया जाए। वहीं जीएमएसएसएस- 37 में कांट्रैक्ट कर्मियों के पुलिस सत्यापन की जानकारी मांगी। स्कूल की ओर से उन कर्मचारियों की वेरिफिकेशन नहीं दी गई है। इस पर सीसीपीसीआर ने कहा कि जल्द ही सभी की वेरिफिकेशन कराएं। सीसीपीसीआर की निरीक्षण टीम में विनय आर सूद, लॉ ऑफिसर करताल सिंह, आरटीई कंसलटेंट चंचल सिंह, सीसीपीसीआर के सीनियर असिस्टेंट अरविंद धवन शामिल रहे। 

क्या कहते हैं सीसीपीसीआर अधिकारी
 प्राइवेट और सरकारी स्कूलों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। चाइल्ड फ्रेंडली अभियान के तहत स्कूल को अपने स्वरूप को ढालना होगा। अगर इसके बावजूद भी व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर कोई कदम नहीं उठाए गए तो स्कूलों पर जुर्माने के साथ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
-हरजिंदर कौर, चेयरपर्सन, सीसीपीसीआर।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें