फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sangrur By Election: संगरूर उपचुनाव में उतारने की मांग पर बोले मूसेवाला के पिता-बेटे की राख अभी ठंडी नहीं हुई है

Sat, 04 Jun 2022 05:30 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

संगरूर उपचुनाव के लिए छह जून नामांकन भरने का अंतिम दिन है। मतदान 23 जून को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। मतगणना 26 जून को होगी। अभी तक आम आदमी पार्टी के अलावा किसी पार्टी ने अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।   
विज्ञापन
सिद्धू मूसेवाला और उनके पिता बलकौर सिंह। - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद से पंजाब में सियासत गर्म है। अब मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को संगरूर उपचुनाव में उतारने की मांग तेज हो गई है। कांग्रेस ने इसका समर्थन किया है। उन्होंने सभी दलों से इसे समर्थन देने की अपील भी की है। हालांकि आम आदमी पार्टी यहां से गुरमेल सिंह को उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। अकाली दल और भाजपा समेत कांग्रेस ने अभी तक किसी नाम का एलान नहीं किया है। हालांकि मूसेवाला के पिता ने इससे इनकार किया और कहा कि अभी मेरे बेटे की भी राख ठंडी नहीं हुई, चुनाव लड़ने का मन नहीं है। 

विज्ञापन


पद्मभूषण कृषि अर्थशास्त्री डॉ. सरदारा सिंह जौहल ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला की मौत पंजाब का सांस्कृतिक नुकसान है। मूसेवाला के अभिभावकों के दुख की भरपाई नहीं की जा सकती। लेकिन संगरूर सीट से उन्हें निर्विरोध उपचुनाव जिताकर उनका कुछ दुख बांटा जा सकता है। 


 

इस मांग को पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता के नुकसान की भरपाई कोई नहीं कर सकता। डॉ. एसएस जोहल ने सुझाव दिया है कि उनके पिता बलकौर सिंह को संगरूर उपचुनाव के लिए आम उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारा जाए और वे निर्विरोध चुने जाएं। मैं इसका समर्थन करता हूं। आशा है कि अन्य सभी पक्ष सहमत होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें